'हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो', इंदौर में शुभमन गिल के सामने लगे यह नारे तो कोहली ने किया एन्जॉय
इंदौर वनडे में शुभमन गिल जब फील्डिंग कर रहे थे दर्शकों ने उन्हें सारा का नाम लेकर छेड़ा। गिल का नाम सारा अली खान और सारा तेंदुलकर दोनों के साथ जुड़ा है।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। मंगलवार को इंदौर में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 90 रन से मात दे दी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 385 रन बनाए थे। वहीं जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवर में 295 पर ऑल आउट हो गई थी। इंदौर में मंगलवार को मैच के दौरान एक बेहद फनी मूमेंट देखने को मिला। दरअसल, जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो दर्शकों ने बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे शुभमन गिल को 'सारा' का नाम लेकर छेड़ा। दर्शकों ने इस दौरान नारेबाजी की थी।

दर्शकों ने गिल को इन नारों से चिढ़ाया
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शुभमन गिल बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तभी दर्शकों के बीच से आवाज आई कि 'हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो'। यह नारे काफी देर तक लगते रहे। शुभमन गिल ने हालांकि इस नारेबाजी को इग्नोर किया, लेकिन विराट कोहली ऐसा नहीं कर पाए। विराट इन नारों को एन्जॉय करते हुए दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली क्राउड की तरफ इशारा करके नारों को जारी रखने की मांग कर रहे थे।

गिल की लाइफ में सारा अली खान या सारा तेंदुलकर?
आपको बता दें कि शुभमन गिल की लाइफ में सारा नाम की मिस्ट्री पीछा नहीं छोड़ रही है। पिछले कुछ समय से शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जुड़ता आ रहा है। हाल के दिनों में शुभमन गिल की कुछ तस्वीरें सारा अली खान के साथ भी वायरल हुई थीं, तब से उनका नाम सारा अली खान के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे पहले उनका नाम सारा तेंदुलकर से भी जुड़ चुका है।

गिल ने सारा अली खान को बताया था सबसे फिट एक्ट्रेस
हाल ही में गिल ने एक शो में बॉलीवुड की सबसे फिट फीमेल एक्ट्रेस के सवाल पर सारा अली खान का नाम लिया था। इस दौरान गिल से यह भी पूछा गया था कि क्या वो सारा को डेट कर रहे हैं ? इस पर गिल ने जवाब देते हुए कहा था- शायद। हालांकि ऑफिशियल किसी ने भी अभी यह एक्सेप्ट नहीं किया है कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुभमन गिल इस वक्त करियर के उस मुकाम पर हैं जहां से उन्हें अभी और आगे जाना है। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक दोहरा शतक और एक शतक लगाया था। वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।












Click it and Unblock the Notifications