सारा और शुभमन कर रहे एक-दूसरे को गुपचुप डेट! होशियारी दिखाकर भी एक सबूत छोड़ गए पीछे

Sara Tendulkar: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर का नाम लंबे समय से एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों के बीच रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार चर्चाएं हुईं लेकिन दोनों ने कभी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। समय के साथ इन चर्चाओं पर भी काफी हद तक विराम लग गया। खास बात यह है कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो भी नहीं करते हैं।

इसके बावजूद सोशल मीडिया पर एक ऐसा कनेक्शन मौजूद है, जो ध्यान खींचता है। दरअसल सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करती हैं। इतना ही नहीं, सारा को शाहनील की कई तस्वीरों पर लाइक करते हुए भी देखा गया है। इस वजह से सवाल भी उठता है कि आखिर दोनों के बीच इतनी करीबी सोशल मीडिया कनेक्शन की वजह क्या है।

Sara Tendulkar

शाहनील और सारा की दोस्ती की चर्चा कोई नई नहीं है। करीब दो साल पहले दोनों का एक साथ कार में नजर आने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय भी इस वीडियो को शुभमन और सारा की नजदीकियों से जोड़कर देखा गया था।

अन्य क्रिकेटरों की बहनों से दूरी

अब सारा का शाहनील को फॉलो करना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि क्रिकेट जगत से जुड़े कई अन्य खिलाड़ियों की बहनें भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उदाहरण के लिए दीपक चाहर की बहन मालती चाहर और श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं लेकिन सारा का उनके साथ ऐसा कनेक्शन नजर नहीं आता। इसी अंतर को लेकर फैंस अपने-अपने कयास लगा रहे हैं।

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर पहले भी कई बार ऐसी चर्चाएं सामने आ चुकी हैं। दोनों के विदेश में एक ही समय के आसपास मौजूद होने की खबरों और तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर अटकलों को हवा दी थी।

कैसे आ सकता है सच सामने

फिलहाल सबसे बड़ी बात यही है कि शुभमन और सारा दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसलिए सोशल मीडिया पर मौजूद इन कड़ियों के आधार पर यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों गुपचुप तरीके से डेटिंग कर रहे हैं। हां, सारा और शाहनील की पुरानी दोस्ती और लगातार बना हुआ सोशल मीडिया कनेक्शन इस कहानी को जरूर दिलचस्प बनाए रखता है। अब अगर भविष्य में दोनों की नजदीकियों को लेकर कोई तस्वीर या बयान सामने आता है, तभी इस पूरे मामले की तस्वीर कुछ हद तक साफ हो पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+