ईशान किशन का बेफिक्र और बिंदास अंदाज, शुभमन गिल की बर्थडे पार्टी में जमकर किया डांस

Ishan Kishan Dance Video Viral: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने हाल ही में अपना 25वां जन्मदिन मनाया। पिछले कुछ सालों से शुभमन गिल क्रिकेट में लगातार अपना रुतबा बढ़ा रहे हैं। यही वजह से है कि भारत ही नहीं पूरी दुनिया में उनके फैंस की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। शुभमन गिल ने रविवार यानी 8 सितंबर को अपना 25वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया।

वीडियो हो रहा वायरल

शुभमन गिल दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आए। ईशान किशन और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी भी इस पार्टी में शुभमन गिल के साथ मौजूद थे। ईशान किशन और शुभमन गिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दोस्तों के साथ गाना गाते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Ishan Kishan 1

जन्मदिन पार्टी में नजर आए ये खिलाड़ी

गिल के जन्मदिन की पार्टी में ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे करीबी दोस्त शामिल हुए। वायरल क्लिप में वे रैपर डिवाइन और लोकप्रिय पंजाबी गायक करण औजला का गाना 100 मिलियन गाते नजर आ रहे हैं। पंजाबी संगीत के प्रति अपने प्यार के लिए मशहूर गिल अक्सर ऐसे गाने सुनते हैं।

दलीप ट्रॉफी खेल रहे हैं गिल

इस महीने की शुरुआत में शुभमन गिल ने दलीप ट्रॉफी 2024 में हिस्सा लिया था। उन्होंने इंडिया ए टीम की कप्तानी की थी, लेकिन पहले मैच में इंडिया बी के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पहली पारी में 25 और दूसरी पारी में 21 रन बनाने के बावजूद उनके प्रदर्शन से फैंस खुश हैं। दलीप ट्रॉफी के दौरान गिल ने मैच के बाद एक सुपर फैन को अपनी साइन की हुई जर्सी गिफ्ट की। उन्होंने फैन के साथ एक फोटो भी खिंचवाई, जिसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+