रश्मिका मंदाना को लेकर शुभमन गिल ने ऐसा क्या कहा जो मचा बवाल? फिर सच्चाई आई थी सामने

Shubhman Gill on Rashmika Mandanna: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल 8 सितंबर को 25 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन वाले दिन वह बल्ला लेकर मैदान पर उतरे, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर सके। इंडिया ए के लिए कप्तानी कर रहे गिल महज 21 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई। हालांकि, खराब फॉर्म होने के बावजूद बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया है।

गिल को लेकर उड़ी थी ये अफवाह

एक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में दावा किया गया था कि शुभमन गिल ने मीडिया से बातचीत के दौरान रश्मिका मंदाना पर क्रश होने की बात कबूल की थी। इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभमन ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कौन सी मीडिया बातचीत थी, जिसके बारे में मैं खुद कुछ नहीं जानता।

Shubman Gill 1

रश्मिका मंदाना को लेकर बोले शुभमन गिल

गिल के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर से ट्रेंड करने लगी। दरअसल, पिछले साल शुभमन गिल और रश्मिका को लेकर एक खबर सामने आई थी। इस खबर के मुताबिक रश्मिका को शुभमन गिल की क्रश बताया गया था। मामला को बढ़ता देख गिल ने इंस्टेंट बॉलीवुड एक पपराजी पेज को बुलाया और रश्मिका मंदाना पर क्रश होने की सभी अफवाहों का खंडन किया।

कौन हैं रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना एक पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 2016 में कन्नड़ फिल्म "किरिक पार्टी" से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ 2021 की फिल्म "पुष्पा" में अभिनय करने के बाद देश भर में प्रसिद्धि प्राप्त की। रश्मिका ने "गुडबाय" और "मिशन मजनू" जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया। वह जल्द ही 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज़ होने वाली सीक्वल "पुष्पा: द रूल" में नज़र आएंगी।

सारा को लेकर कही थी ये बात

वहीं कुछ समय पहले शुभमन गिल सोनम बाजवा द्वारा होस्ट किए जाने वाले पंजाबी चैट शो 'दिल दियां गल्लां' में दिखाई दिए थे। यहां उनसे पूछा गया कि क्या वे सारा को डेट कर रहे हैं या नहीं, जिस पर शुभमन गिल ने शर्माते हुए जवाब दिया कि मेयबी। हालांकि, पिछले कुछ समय से सारा और गिल एक साथ नजर नहीं आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+