रवि शास्त्री ने शुभमन गिल को बताया क्वालिटी क्रिकेटर, कहा- यह खिलाड़ी लंबे समय तक खेलेगा

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को एक बेहतरीन क्वालिटी क्रिकेटर बताया है। उन्होंने कहा है कि यह खिलाड़ी लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने रहने वाला है। रवि शास्त्री ने यह बात हैमिल्टन में खेले गए दूसर वनडे मैच में शुभमन गिल की पारी के बाद कही। बता दें कि दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल 42 गेंदों में 45 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे कि तभी बारिश ने मैच में खलल डाल दिया और उसके बाद फिर एक भी गेंद नहीं डल सकी और मैच को रद्द कर दिया गया।

Shubman gill and Ravi Shastri

बारिश के कारण रद्द हुआ मैच

बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ मैच 29-29 ओवर का कर दिया गया था। टीम इंडिया 12.5 ओवर की बल्लेबाजी कर चुकी थी, जिसमें भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए थे। गिल 45 रन बनाकर और सूर्यकुमार यादव 34 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन तभी बारिश ने मैच को रोक दिया। शुभमन गिल ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 1 छक्का लगाया। इस दौरान उन्होंने 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान क्लासिकल शॉट्स और प्लेसमेंट से रवि शास्त्री का दिल जीत लिया।

एक दशक तक खेलेंगे शुभमन गिल- रवि शास्त्री

मैच के बाद रवि शास्त्री ने कहा, "आज उनका जोर गेंद की टाइमिंग पर था। कभी-कभी जब आप अपनी गहराई से बाहर होते हैं, तो आप गेंद को जोर से मारने की कोशिश करके इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। वह अच्छे फुटवर्क के साथ अच्छे नियंत्रण में थे। यह देखना शानदार है। वह खेलते हैं।" रवि शास्त्री ने आगे कहा कि वह एक क्वालिटी प्लेयर है और वो तकरीबन एक दशक तक खेलने वाला खिलाड़ी है।

गिल को लेकर अंजुम चोपड़ा ने क्या कहा?

रवि शास्त्री के अलावा पूर्व भारतीय महिला खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा ने भी शुभमन गिल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में शुभमन गिल असाधारण गति से आगे बढ़ रहे हैं, वो भले ही अभी टी20 क्रिकेट में टीम के नियमित खिलाड़ी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने वनडे टीम में जगह मिलती रहनी चाहिए। बता दें कि गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खिलाया गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+