Shubman Gill ने छुए अभिषेक शर्मा की मां के पैर, बहन को भी चिढ़ाया, वीडियो वायरल

Shubman Gill Abhishek Sharma Video: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 16 मई को बारिश की वजह से मुकाबला नहीं खेला जा सका। गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं बारिश के कारण मैच नहीं होने की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर ली है। इसके साथ ही प्लेऑफ में क्वालीफाई होने वाली सनराइजर्स हैदराबाद तीसरी टीम बन गई है।

बारिश के कारण नहीं हुआ मैच

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस से ठीक पहले बारिश ने दस्तक दे दी। इसके बाद लगातार अंतराल पर बारिश होने के कारण मुकाबला नहीं खेला जा सका। हालांकि, इस दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने आपस में लंबी बातचीत की। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पेट कमिंस शुभमन गिल के साथ काफी समय तक ग्राउंड पर बातचीत करते नजर आए।

Shubman Gill 1

अभिषेक शर्मा ने कराई मां से मुलाकात

वही सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर खिलाड़ी अभिषेक शर्मा के परिवार ने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल से मुलाकात की। मैच को बारिश के कारण जब अंपायर ने आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया तो इसके बाद अभिषेक शर्मा शुभमन गिल को अपनी मां मंजू और बहन कोमल से मिलवाने ले गए।

गिल ने छुए मां के पैर

अभिषेक शर्मा का परिवार शुभमन गिल को देखकर काफी खुश हो गया। उन्होंने शुभमन के साथ लंबे समय तक बातचीत की। इस दौरान शुभमन गिल अभिषेक की बहन कोमल को चिढ़ाते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक शर्मा की मां के पर भी छुए। इसके बाद मंजू शर्मा ने गिल की पीठ को थपथपाती हुई नजर आई।

फर्स्ट क्लास में एक साथ किया था डेब्यू

सोशल मीडिया पर गिल का यह प्यारा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक शर्मा की मां ने भी शुभमन गिल को प्यार से गले लगाया। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पंजाब के लिए एक साथ खेलते हुए बड़े हुए। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। साल 2017 में पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने एक साथ डेब्यू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+