Rohit Sharma से जबरदस्ती छीनी गई कप्तानी? शुभमन गिल नहीं बनना चाहते थे लीडर, दिग्गज का दावा!
Rohit Sharma Captaincy News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सबको हैरान करते हुए रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान बनाया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही लगातार फैंस और क्रिकेट के दिग्गज बीसीसीआई के इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रोहित का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें 2027 विश्व कप तक कप्तान बने रहना चाहिए था।
शुभमन गिल पर आ सकता है दबाव (Rohit Sharma Captaincy News)
मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि शुभमन गिल को एक ही समय में इतनी बड़ी जिम्मेदारियां देना गंभीर परिणाम दे सकता है। उनका मानना है कि रोहित की कप्तानी छिन जाने के बाद उनके 2027 विश्व कप खेलने की संभावनाएं भी काफी कम हो गई हैं। महज दो महीनों के भीतर शुभमन गिल को भारत का टेस्ट और वनडे कप्तान बना दिया गया है और वह टी-20 में उप-कप्तान हैं, जहां अगले साल के वर्ल्ड कप के बाद उन्हें सूर्यकुमार यादव से कमान मिलने की उम्मीद है।

जल्दबाजी में लिया कप्तानी का फैसला
मोहम्मद कैफ का मानना है कि गिल को कप्तानी देने में जल्दबाजी की गई है और उन पर दबाव डाला गया है। कैफ ने कहा कि यह होना तो तय था, लेकिन मुझे लगा था कि यह 2027 विश्व कप के बाद होगा। मेरा कहना है कि उस पर ज़्यादा बोझ मत डालो। वह टेस्ट में कप्तानी करता है, नंबर 4 पर बल्लेबाजी करता है। अब आपने उसे वनडे का कप्तान बना दिया है। मुझे लगता है कि सब कुछ जल्दबाजी में किया जा रहा है।
क्या रोहित से जबरदस्ती छिनी गई कप्तानी
कैफ ने जोर देकर कहा कि कोई भी खिलाड़ी कप्तानी की मांग नहीं करता, लेकिन सिलेक्टर्स ने ऐसा करने के लिए उन पर दबाव डाला है। रोहित शर्मा की कप्तानी की प्रशंसा करते हुए कैफ ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कैफ ने कहा कि कप्तान के तौर पर रोहित ने अपने आखिरी मैच में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, लेकिन बीसीसीआई द्वारा कप्तानी छीनने से उनका आने वाले मैचों में प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। कैफ ने कहा कि रोहित शर्मा ने क्या गलत किया है? यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें रोहित से लंबा कप्तानी कार्यकाल नहीं मिला। वहीं कुछ फैंस इस फैसले को देखकर कह रहे हैं कि लगता है कि बीसीसीआई का भरोसा रोहित से अब उठ गया है।












Click it and Unblock the Notifications