श्रेयस अय्यर ने खुद के बारे में दिया बड़ा अपडेट, चोट के बाद पहली बार आए सामने, फैन्स में ख़ुशी की लहर
Shreyas Iyer: चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया में रहकर इलाज करा रहे भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। वह पूरी तरह से ठीक लग रहे हैं और एक फोटो भी शेयर की है। श्रेयस अय्यर की फोटो देखकर फैन्स के चेहरों पर भी ख़ुशी झलक उठी है।
चोट से उबरने के बाद श्रेयस अय्यर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी पहली तस्वीर शेयर की, जिसने फैंस को राहत की सांस दी। लंबे समय से मैदान से दूर रहे अय्यर इस वक्त छुट्टियों पर हैं और पूरी तरह रिलैक्स मूड में नजर आए। उन्होंने बीच पर अपने एक करीबी दोस्त के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर पोस्ट की, जिससे साफ है कि उनकी सेहत अब बेहतर है।

अय्यर ने इन्स्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट करते हुए फैन्स के लिए एक मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि सूरज की रोशनी एक बेहतरीन थेरेपी रही है। वापस लौटकर अच्छा लग रहा है। आप सभी के प्यार और देखभाल के लिए धन्यवाद।
अय्यर ठीक हो गए हैं लेकिन मैदान पर वापसी को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में वह शायद नहीं खेल पाएंगे। अभी किसी भी तरह का रिस्क लेना ठीक नहीं होगा लेकिन फोटो में वह मुस्कुरा रहे हैं और अच्छा महसूस करते हुए देखे जा सकते हैं।
टी20 क्रिकेट में वह टीम का हिस्सा नहीं हैं और टेस्ट क्रिकेट से उन्होंने फ़िलहाल ब्रेक लिया हुआ है। इस तरह वह सिर्फ एकदिवसीय टीम का ही पार्ट हैं लेकिन उसमें चोटिल हो गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए अंतिम मैच में कैच के दौरान उनको रिब में जबरदस्त चोट लगी थी और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसके बाद उनको आईसीयू में भी रखा गया था।
भारतीय टीम फ़िलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान दो मैच खेलेगी, पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 14 नवंबर से शुरू होगा, दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications