मां ने डाली ऐसी गेंद कि श्रेयर अय्यर हो गए बोल्ड! चारों तरफ हो रही चर्चा, वीडियो ने मचाई खलबली
Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने हाल ही में आईपीएल में जमकर धमाल मचाते हुए गेंदबाजों को धोने का काम किया था। गेंदबाजों के पसीने छूट गए थे लेकिन उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें खुद श्रेयस अय्यर के पसीने छूट गए हैं, अय्यर अपनी मां के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं।
पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किया और लिखा कि पहली बार सरपंच को आउट होने का मलाल नहीं होगा। अय्यर आम तौर पर आउट होकर जाते हैं, तो खुश नहीं होते लेकिन इस बार उनको आउट करने वाला शख्स अपने घर का है।

उनकी मां ने घर में क्रिकेट खेलते हुए श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर दिया और वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो को हजारों लोगों ने पसंद किया है और कई कमेंट्स आए हैं। जिस भी इंसान ने यह वीडियो देखा है, उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।
इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। टीम में 18 प्लेयर शामिल किये गए हैं और अय्यर की जगह नहीं बन पाई। हालांकि वह रेड बॉल टीम में वापसी करने का प्रयास तो कर रहे हैं। आने वाले समय में श्रेयस अय्यर को टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए देखा जा सकता है।
आईपीएल में पंजाब किंग्स को फाइनल तक का सफर तय कराने में श्रेयस अय्यर का बड़ा योगदान रहा था। श्रेयस अय्यर ने कप्तानी के अलवा बैटिंग में भी धमाल किया और 600 से ज्यादा रन बनाकर गेंदबाजों की धुनाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दुर्भाग्य रहा कि पंजाब को आरसीबी के सामने फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। अय्यर ने अपना बेस्ट प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications