Asia Cup 2023: 'मोहम्मद सिराज बताओ, अब मैं क्या करूं.....', श्रद्धा कपूर पर भी चढ़ा मियां मैजिक का जादू
Asia Cup 2023, mohammed siraj: एशिया कप के फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज तहस-नहस हो गए। सिराज का खौफ ऐसा रहा कि श्रीलंका की पूरी टीम फाइनल जैसे बड़े मुकाबले महज 50 रन पर ही सिमट गई। मियां मैजिक ने शुरुआती छह ओवर के अंदर ही मैच को पूरी तरह से भारत के पक्ष में ला दिया था। इस दमदार प्रदर्शन के बाद सिराज सुर्खियों में बने हुए हैं।
शमी की जगह मिला मौका: मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम ने एशिया कप में लगातार खेलने का मौका दिया। मोहम्मद शमी की मौजूदगी में सिराज को बार-बार मौका देने पर कुछ फैंस सवाल भी कर रहे थे। शमी भारत के सीनियर गेंदबाज हैं और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। ऐसे में शमी की जगह सिराज पर टीम मैनजमेंट ने भरोसा जताया और सिराज भी उस भरोसे पर पूरी तरह से खड़े उतरे।

21 रन देकर झटके 6 विकेट: मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की। मोहम्मद सिराज के वनडे करियर का यह बेस्ट स्पेल रहा। सिराज ने इस दौरान एक ही ओवर में चार विकेट भी झटके। सिराज ऐसे पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में चार विकेट हासिल किए। सिराज के इस खूंखार प्रदर्शन के बाद लगातार उनकी तारीफ हो रही है।
श्रद्धा कपूर ने पूछा ये सवाल: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी से काफी प्रभावित नजर आई। श्रद्धा कपूर ने सिराज को लेकर अपने ऑफिश्य़ली इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टोरी शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने लिखा कि अब सिराज से पूछें कि इस खाली समय का क्या करना है। सिराज की इस गेंदबाजी की बदौलत मैच अपने समय से बहुत ही पहले खत्म हो गया। भारत ने एकतरफा अंदाज में फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications