Shoaib Malik Third Marriage: 'पाकिस्तान ने अपनी जात दिखा दी', शोएब मलिक की तीसरी शादी पर किसने कही ये बात?
Shoaib Malik Third Marriage: पाक क्रिकेटर शोएब मलिक ने उस वक्त सबको हैरत में डाल दिया, जिस वक्त क्रिकेटर ने पाक अभिनेत्री सना जावेद से निकाह कर लिया।

शोएब मलिक और सानिया मिर्जी के तलाक की खबरें पिछले काफी वक्त से सुर्खियां बनी हुई थीं लेकिन दोनों में किसी ने भी इस बारे में कुछ कहा नहीं था लेकिन शनिवार को जैसे ही शोएब ने अपने निकाह की तस्वीर शेयर की, उस वक्त सारी आशंकाओं से पर से पर्दा हट गया।
शादी टूटने से भारतीय फैंस को काफी धक्का लगा
सानिया मिर्जा की शादी टूटने से भारतीय फैंस को काफी धक्का लगा है। उन्हें अभी भी बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि शोएब ने सानिया को जीवन भर का गम दे दिया है। वो शोएब को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
'पाकिस्तान ने अपनी जात दिखा दी'
एक यूजर ने लिखा कि 'आखिरकार पाकिस्तान ने अपनी जात दिखा दी' तो एक ने लिखा कि 'जिस लड़की ने दुनिया भर के लोगों से दुश्मनी मोलकर इस गरीब इंसान से शादी की, इसने उसे छोड़ दिया, शर्म आनी चाहिए', एक ने लिखा कि 'सच तो ये है कि ये सानिया के लायक ही नहीं था, ऐसे लोगों का कोई ईमान नहीं।'
सानिया-शोएब की शादी का हुआ था विरोध
आपको बता दें सानिया और शोएब मलिक ने जब साल 2010 में शादी की थी तो इस शादी का काफी आलोचना हुई थी। बहुत सारे भारतीय फैंस बिल्कुल नहीं चाहते थे देश की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करे क्योंकि सानिया भारतीयों के लिए एक आईकॉन हैं, इस बारे में काफी बवाल भी मचा था। बहुत सारे ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी भी की थी कि इस शादी की उम्र लंबी नहीं है।
सानिया ने उस वक्त सभी आलोचना करने वालों को कहा था कि 'ये उनकी निजी जिंदगी है और उन्हें पता है कि वो क्या कर रही है। 'फिलहाल आज उन सभी आलोचकों की बात सही हो गई है।
नफरत की शिकार होती थी सानिया मिर्जा
आपको बता दें सानिया को शादी के बाद भी अक्सर ट्रोल होना पड़ता था। क्योंकि कई बार इंडिया-पाकिस्तान के मैच के दौरान उनसे पूछा जाता था कि वो किसे सपोर्ट करेंगी, जिस पर कई बार सानिया ने कड़ी प्रतिक्रिया भी दी है और इसी वजह से वो विश्नकप और एशिया कप के मैचों के दौरान सोशल मीडिया से दूर भी हो गई थीं।
फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग शोएब मलिक को जमकर कोस रहे हैं, कुछ तो यहां तक कह रहे हैं कि ये तीसरी शादी भी कब तक रहेगी पता नहीं'। मालूम हो कि शोएब मलिक की सानिया मिर्जा दूसरी पत्नी थीं, उनसे पहले शोएब ने आयशा सिद्दिकी नाम की महिला से शादी की थी।
सानिया-शोएब को शादी से एक संतान
सानिया से शोएब को एक बेटा भी है, जो कि फिलहाल सानिया के ही पास है। सानिया दुबई में उसी के साथ लंबे वक्त से अकेले रह रही थीं, जबकि शोएब मलिक पाकिस्तान में हैं। खबरों के मुताबिक सानिया ने शोएब से 'खुला तलाक' लिया है। फिलहाल शोएब मलिक की तीसरी शादी पर सानिया की ओर से कोई बयान अभी तक नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications