Sania Mirza and Shoaib Malik Divorce: 'नई पारी की शुभकामनाएं ....', सानिया ने तोड़ी तलाक पर चुप्पी

Shoaib Malik Third Marriage: पाक क्रिकेटर शोएब मलिक ने अभिनेत्री सना जावेद से तीसरी शादी करके सबको हैरानी में डाल दिया है। शनिवार को जैसे ही ये खबर सामने आई वैसे ही सानिया के फैंस क्रिकेटर के इस एक्शन से आग बबूला हो गए।

Sania Mirza and Shoaib Malik Divorce

उनका गुस्सा जमकर शोएब मलिक पर फूटा है और वो जमकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। अभी तक इस मैटर पर शांत बैठी सानिया मिर्जी की फैमिली ने इस बारे में एक बयान जारी किया है। उन्होंने सानिया की ओर से अपना मैसेज लिखा है।

संदेश में कहा गया है कि 'सानिया ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लोगों की पहुंच से दूर रखा है, हालांकि उन्हें ये बताने की जरूरत नहीं कि उनका और शोएब का तलाक कुछ वक्त पहले हो चुका है।'

'जिंदगी की नई पारी के लिए शुभकामनाएं'

'सानिया क्रिकेटर शोएब मलिक को जिंदगी की नई पारी के लिए शुभकामनाएं देती हैं। जीवन के इस नाजुक दौर में वो अपने सभी प्रशंसकों और फैंस से आग्रह करती हैं कि वो इस मुद्दे पर उनकी निजता का सम्मान करेंगे और गोपनियता बनाए रखने में मदद करेंगे साथ ही किसी अटकलबाजी में शामिल नहीं होंगे।'

आपको बता दें कि सानिया और शोएब मलिक की शादी साल 2010 में हैदराबाद में बेहद ही भव्य तरीके से हुई थी। इस शादी के आठ साल बाद सानिया-शोएब के घर बेटे इजान का जन्म हुआ था। वो पांच साल के हैं और इस वक्त सानिया के ही साथ हैं।

सानिया से पहले शोएब मलिक ने आयशा से शादी की थी

मालूम हो कि सानिया से पहले शोएब मलिक ने आयशा नाम की महिला से शादी की थी और उसे तलाक दिए बिना ही सानिया से मंगनी की थी।हालांकि सानिया की शादी से ठीक पहले आयशा मीडिया के सामने आई थी और काफी हंगामा मचााया था।

सानिया को 14 साल बाद तलाक दे दिया

इसके बाद शोएब ने पहले आयशा को तलाक दिया था और उसके बाद सानिया से शादी की थी। उस वक्त सानिया ने ही शोएब का बचाव किया था और मीडिया में आकर उनके बारे में जवाब दिया था लेकिन उसी सानिया को 14 साल बाद शोएब ने तलाक दे दिया और अभिनेत्री सना को अपना हमसफर चुन लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+