शोएब अख्तर को रास नहीं आई विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना, जानें किसे बताया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना करने वालों की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा, 'सचिन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और केवल मूर्ख ही विराट की तुलना उनसे कर सकते हैं।'

shoaib akhtar

Cricket News: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली की तुलना अक्सर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने को लेकर दिग्गज सचिन तेंदुलकर से की जाती है। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने विराट और सचिन की तुलना करने वालों की जमकर आलोचना की है। उन्हें लगता है कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की लिस्ट तेंदुलकर से शुरू और खत्म होती है। उनके जैसा बल्लेबाजी कोई नहीं है।

सचिन और विराट की तुलना करने वालों को दिया करारा जवाब
शोएब अख्तर ने रेडियो सिटी पर बातचीत के दौरान कहा कि, 'सचिन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और केवल मूर्ख ही विराट की तुलना उनसे कर सकते हैं। उनसे पहले और बाद में कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं हुआ, जो उनकी तरह प्रभावशाली रहा हो। वह शिखर है।' हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, 'विराट इस समय सबसे महान बल्लेबाज हैं।'

शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली
विराट इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इंग्लैंड में हैं। ओवल में पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम को हराने के लिए भारतीय टीम ने उनपर भरोसा किया है। इससे पहले कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए दो शतक सहित 600 से अधिक रन बनाए हैं। ऐसे में टीम इंडिया को उनसे बहुत उम्मीदें हैं।

वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस मैच में कंगारुओं को टीम इंडिया के उभरते हुए स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल से बड़ा खतरा है।

मोहम्मद कैफ ने कहा कि, 'गिल की बल्लेबाजी विराट कोहली की तुलना में सचिन के समान है, जबकि मैं सचिन से विराट कोहली की तुलना करूं तो उनमे अभी भी कुछ कमजोरियां हैं।' इस बीच अनुभवी भारतीय क्रिकेटर ने इंग्लैंड में कोहली की परेशान करने वाली 2014 सीरीज की ओर भी इशारा किया।

ये भी पढ़ें- WTC Final फाइनल के ड्रॉ होने पर क्या होगा, रिजर्व डे का नियम क्या है, भारत-ऑस्ट्रेलिया में से कौन होगा विजेता?

Recommended Video

    Virat Kohli कैसे रखते हैं खुद को फिट,क्या है उनका Diet Plan, ये खास चीजें हैं शामिल | वनइंडिया हिंदी

    कैफ ने कहा कि, 'सचिन भी एक बहुत ही संगठित बल्लेबाज थे। अगर मैं सचिन और विराट की तुलना करता हूं, तो विराट में अभी भी कुछ कमजोरियां हैं। जब वह इंग्लैंड गए (2014 में) तो वह आउट ऑफ फॉर्म थे। ऑफ स्टंप के बाहर जेम्स एंडरसन ने उन्हें काफी परेशान किया और उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था। वह उस सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+