IND vs SA: 'इंडिया ने पाकिस्तान को मरवा दिया', भारत की हार के बाद छलका शोएब अख्तर का दर्द
भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में रविवार 30 अक्टूबर को पहली हार का सामना करना पड़ा है। भारत की इस हार का दुख भारत से ज्यादा पाकिस्तानी फैंस को हो रहा है।
India vs South Africa, 30th Match, Super 12 Group 2 Highlights: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में रविवार 30 अक्टूबर को पहली हार का सामना करना पड़ा है। भारत की इस हार का दुख भारत से ज्यादा पाकिस्तानी फैंस को हो रहा है। भारत की हार के साथ ही पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। वहीं पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने भी भारत की हार पर अफसोस जाहिर किया है।

शोएब अख्तर ने शेयर किया वीडियो
भारत की हार के बाद अपने यू-ट्यूब चैनल पर शोएब अख्तर ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को मरवा दिया है। वर्ल्ड क्लास बॉलिंग अटैक के सामने भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे। उन्होंने कहा कि इंडिया ने हमें मरवा दिया, हमने अपने आपको खुद ही मरवा दिया था। क्योंकि हमने खेला ही इतना बुरा था। इसमें इंडिया की कोई गलती नहीं है। लेकिन भारत ने आज निराश किया।
मिलर द किलर ने छीना मुकाबला
शोएब अख्तर ने डेविड मिलर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि डेविड मिलर ने अपना क्लास दिखाया। दक्षिण अफ्रीका इस वर्ल्ड कप की जीतने की बड़ी दावेदार है। वो पाकिस्तान को भी हरा सकती है। दक्षिण अफ्रीका अब तक काफी क्लोज आकर हारते रहे हैं। लेकिन इस बार अफ्रीका के चांस बहुत ही अधिक है कि वह वर्ल्ड कप जीत जाये। अफ्रीका इस समय दुनिया की बेहतरीन टीम है।
पाकिस्तान का सफर हुआ मुश्किल
भारत की हार के बाद शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल पहुंचना बेहद मुश्किल गया है। भारत के आने वाले मैच हल्की टीमों से है, लिहाजा उनका सेमीफाइनल में पहुंचना आसान है। वहीं पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलना है और टीम के लिए इसे जीतना आसान नहीं होगा। अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी खासतौर पर मिडल ऑर्डर में सुधार लाने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications