Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोहली की शादी को उनकी फॉर्म से जोड़ने पर फैन्स ने शोएब अख्तर को लताड़ा, कहा- पगला गया है बॉलर

Shoaib Akhtar

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर एक विवादित बयान दिया जिसमें उन्होंने इस भारतीय बल्लेबाज के संघर्ष के पीछे का कारण शादी को बताया और कहा कि अगर वो कभी कोहली की जगह होते तो ऐसा नहीं करते। अख्तर का मानना है कि विराट कोहली की बल्लेबाजी में संघर्ष के पीछे उनकी शादी का दबाव है। शोएब अख्तर का मानना है कि अगर उनकी जगह वो होते तो अपने करियर पर फोकस करने के लिये संन्यास लेने से पहले शादी नहीं करते।

और पढ़ें: आखिर क्यों IPL 2022 में लखनऊ की टीम ने राहुल, स्टॉयनिस और बिश्नोई के साथ किया करार, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

हालांकि शोएब अख्तर का यह बयान फैन्स को पसंद नहीं आ रहा है और इसकी वजह से उन्हें कभी लताड़ का सामना भी करना पड़ा है। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली की बल्लेबाजी में 2019 के बाद से वो धार नजर नहीं आ रही है, जिसके लिये वो जाने जाते हैं। इतना ही नहीं बल्लेबाजी में खराब फॉर्म का असर उनकी कप्तानी पर भी नजर आने लगा और खुद पर बढ़ते दबाव को देखते हुए कोहली ने पिछले 5 महीने में हर प्रारूप की कप्तानी भी छोड़ दी।

और पढ़ें: साउथ अफ्रीका में अश्विन की वजह से हारा भारत, संजय मांजरेकर ने की जमकर आलोचना

अख्तर के बयान से भड़के फैन्स

अख्तर के बयान से भड़के फैन्स

कोहली की खराब फॉर्म पर कई फैन्स और एक्सपर्टस की अपनी-अपनी राय है, हालांकि अख्तर जो कि अपने बड़बोलेपन और विवादित बयानों के लिये मशहूर हैं, उन्होंने इसको लेकर एक नया एंगल दिया है। शोएब अख्तर ने इस पर बात करते हुए कहा कि अगर वो भारतीय टीम के तेज गेंदबाज होते तो वो अपने करियर पर फोकस करने के लिये संन्यास लेने के बाद ही शादी करते।

सोशल मीडिया पर शोएब अख्तर के इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। इसको लेकर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा शोएब की तबियत शादी के बाद खराब हुई थी। वह कम से कम दवाइयों के सहारे दौड़ तो लेते थे लेकिन अब उनके दौड़ने के दिन खत्म हो गये। कितना वाहियात आकलन है ये।

पाकिस्तान में होती होगी ऐसी बात

पाकिस्तान में होती होगी ऐसी बात

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि शोएब अख्तर बहुत ही बेवकूफ हैं...इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि उन्हें एंकर नुमान नियाज ने पीटीवी न्यूज के शो को छोड़कर जाने को कहा। दूसरे यूजर ने लिखा,'शोएब अख्तर के हिसाब से विराट कोहली के खराब प्रदर्शन की वजह शादी है जिसने उन्हें भटकाया है। शोएब भाई यह चीज पाकिस्तान में होती होगी, जहां पर आप कुछ नहीं कर सकते तो उसका दोष अपनी पत्नी पर डाल दें। हमारे यहां असली मर्द होते हैं जो अपनी जिम्मेदारी को संभालना जानते हैं।

2017 में शादी के बंधन में बंधे थे कोहली

2017 में शादी के बंधन में बंधे थे कोहली

गौरतलब है कि विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में शादी की थी और जनवरी 2021 में पहली बार पैरेंटस बने। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। इस बीच कई सारे दिग्गज क्रिकेटरों ने परिवार के साथ समय बिताने पर जोर दिया और इसे मेंटल हेल्थ के लिये बहुत जरूरी बताया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+