मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे Shikhar Dhawan, ऐसा रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट में पहले कभी नहीं बना

शुक्रवार से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन, क्विंस पार्क ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, जुलाई 22: शुक्रवार से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन, क्विंस पार्क ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। पहले मैच में बतौर कप्तान मैदान पर कदम रखने के साथ ही शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। दरअसल, धवन इस साल भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करने वाले कुल 7वें खिलाड़ी होंगे।

ये भी पढ़ें- TV पर नहीं देख पाएंगे वेस्टइंडीज सीरीज, इस ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग; हर मैच के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये

भारत के लिए पहले ऐसा कभी नहीं हुआ

भारत के लिए पहले ऐसा कभी नहीं हुआ

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले एक कैलेंडर ईयर कभी भी 7 खिलाड़ियों ने टीम की कमान नहीं संभाली है। इस साल जनवरी से लेकर जुलाई तक भारत कुल 6 कप्तानों का आजमा चुका है। वर्ल्ड क्रिकेट में एक साल के अंदर सबसे ज्यादा कप्तान इस्तेमाल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका क्रिकेट टीम के नाम पर दर्ज है। लंकाई टीम ने साल 2017 में 7 कप्तानों को खिलाया था।

भारत और श्रीलंका के अलावा जिम्बाब्वे, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया एक साल में 6 कप्तानों का इस्तेमाल कर चुकी है।

एक साल में सबसे ज्यादा कप्तान का इस्तेमाल करने वाली टीमें

एक साल में सबसे ज्यादा कप्तान का इस्तेमाल करने वाली टीमें

  • टीम इंडिया: 7 कप्तान, साल 2022*
  • श्रीलंका क्रिकेट टीम: 7 कप्तान, साल 2017
  • जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम: 6 कप्तान, साल 2001
  • इंग्लैंड क्रिकेट टीम: 6 कप्तान, साल 2011
  • ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम: 6 कप्तान, साल 2021
कुछ इस तरह बदले गए कप्तान

कुछ इस तरह बदले गए कप्तान

  • साल की शुरुआत में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी, तब विराट कोहली टीम के कप्तान थे। कोहली टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से पहले चोटिल हो गए थे, जिसके बाद केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली थी। इस तरह इस सीरीज में भारत के दो कप्तान रहे।
  • इस दौरे के बाद कोहली ने कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का कैप्टन बनाया गया था।
  • IPL के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में ऋषभ पंत को टीम की कप्तानी सौंपी गई। पंत इस साल भारत के चौथे कप्तान बने।
  • इसके बाद आयरलैंड दौरे पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तानी की जिम्मेदरी सौंपी गई।
  • उसी समय टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर थी, जहां एजबेस्टन में रिशेड्यूल पांचवां मैच खेला जाना था, इस मुकाबले के शुरू होने से पहले रोहित शर्मा कोरोना के चपेट में आ गए और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिला।
  • अब वेस्टइंडीज के खिलाफ शिखर धवन वनडे सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे, जो इस साल भारत के सातवें कप्तान भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+