TV पर नहीं देख पाएंगे वेस्टइंडीज सीरीज, इस ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग; हर मैच के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये

3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम जल्द ही वेस्टइंडीज रवाना होगी।

नई दिल्ली, 19 जुलाई। 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम जल्द ही वेस्टइंडीज रवाना होगी। सीरीज का पहला एक दिवसीय मुकाबला 22 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं टी20 सीरीज की शुरुआत 29 जुलाई से होगी। भारत ने हाल ही में वनडे सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से मात दी थी। ऐसे में टीम के हौसले बुलंद हैं और उनकी नजर लगातार सीरीज जीतने पर होगी। वेस्टइंडीज दौरे के लिए कई सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वनडे सीरीज के लिए सीनियर ओपनर शिखर धवन को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है जबकि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है।

केएल राहुल ने शुरू की प्रैक्टिस

केएल राहुल ने शुरू की प्रैक्टिस

नियमित कप्तान रोहित शर्मा को वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है, लेकिन पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वह मेन इन ब्लू की अगुवाई करेंगे। यहां तक ​​कि उप-कप्तान केएल राहुल और रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव भी टी20 सीरीज के लिए वापसी करेंगे, लेकिन उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर करती है। दोनों ही खिलाड़ी अपनी फिटनेस को लेकर काम कर रहे हैं। हाल ही में केएल राहुल का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह नेट में बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। यह वीडियो एनसीए का, चकदा एक्सप्रेस झूलन गोस्वामी राहुल को बॉलिंग कर रही हैं।

युवाओं के पास अच्छा मौका

युवाओं के पास अच्छा मौका

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत सहित प्रमुख खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास इस सीरीज अच्छा प्रदर्शन कर अपने आप को साबित करने का मौका है। इस सीरीज में भारतीय टीम अपनी ब्रेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी। वहीं वेस्टइंडीज के पास भी भारत की बी टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने का मौका होगा।

जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

सीरीज का पहला वनडे जहां 22 जुलाई को खेला जाएगा, वहीं दूसरा और तीसरा क्रमश: 24 और 27 तारीख को खेला जाएगा। तीनों मुकाबले पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में क्वींस पार्क ओवल में खेले जाएंगे। सभी खेल भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे। मैचों का प्रसारण दूरदर्शन यानी डीडी स्पोर्ट्स द्वारा टेलीविजन पर किया जाएगा जो वेस्टइंडीज बनाम भारत सीमित ओवरों की सीरीज का विशेष प्रसारक है। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर होगी। एक मैच को देखने के लिए फैंस को 99 रुपये चुकाने होंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारत: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
  • वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (उपकप्तान), शमरह ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, जेडेन सील्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+