शिखर धवन होंगे अब कप्तान! एशियाई गेम्स के लिए संभावित भारतीय टीम
Indian Team in Asian Games: इस साल एशिया कप और वर्ल्ड कप के अलावा एक और अहम टूर्नामेंट होना है। चीन के हांगझू में एशियाई खेल होंगे। इनमें भारतीय टीम को भी हिस्सा लेते हुए देखा जा सकेगा। साल 2010 और 2014 में भी क्रिकेट को स्पर्धा के रूप में रखा गया था। बोर्ड ने दोनों बार ही टीम को नहीं भेजा था।
इस बार महिला और पुरुष दोनों टीमों को खेलने के लिए भेजा जाएगा। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बोर्ड दोनों टीमों को खेलने के लिए चीन भेजेगा। हालांकि भारतीय पुरुष टीम का काफी व्यस्त कार्यक्रम होने वाला है।

भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ी एशिया कप में व्यस्त रहेंगे और बाद में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। ऐसे में एशियाई गेम्स के लिए भारत की दूसरी टीम भेजी जाएगी। इसमें उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा जो एशिया कप में शामिल नहीं होंगे।
बतौर कप्तान इस टीम के लिए शिखर धवन का नाम उचित रहेगा। धवन बतौर कप्तान लीड कर सकते हैं। आईपीएल में खेलने वाले यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह और नीतीश राणा को टेस्ट करने का अच्छा मौका सलेक्टर्स के पास रहेगा। इन खिलाड़ियों को धवन की कप्तानी में आजमाया जा सकता है। जायसवाल, ऋतराज आदि वेस्टइंडीज दौरे के लिए भी टीम में चुने गए हैं। धवन को टीम से बाहर कर दिया गया है।
गेंदबाजी में हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर जैसे कुछ नाम हैं। इनको भी एशियाई गेम्स के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। धवन की कप्तानी में टीम इंडिया पहले भी खेल चुकी है। इस वजह से उनको कप्तान बनाये जाने के ज्यादा आसार हैं।
एशियाई गेम्स के लिए भारत की संभावित 11
शिखर धवन, यशस्वी जायसवाल, नीतीश राणा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, दीपक हूडा, प्रभसिमरन सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा दीपक चाहर।












Click it and Unblock the Notifications