Shikhar Dhawan के घर नई गर्लफ्रेंड की एंट्री! कहा- मुझे आपके पास रहना है, वीडियो हो रहा वायरल

Shikhar Dhawan Video Viral: पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन के साथ देखा गया है। सोफी पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। दोनों को 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत-बांग्लादेश मैच में एक साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से उनकी डेटिंग की अफवाहें तेज़ हो गई हैं।

सोफी शाइन ने शेयर की थी तस्वीर

कुछ दिन पहले सोफी शाइन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिखर धवन के साथ ट्विनिंग करते हुए भारतीय पारंपरिक लहंगे में तस्वीरें शेयर की थी। जिससे उनके रिश्ते को लेकर और भी चर्चाएं बढ़ी हैं । इसके अलावा, नवंबर 2024 में भी दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। अब दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

Shikhar Dhawan 1

वीडियो हो रहा वायरल

शिखर धवन ने शनिवार 12 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की। शिखर धवन के दिल्ली वाले घर में सोफी शाइन सोफे पर बैठकर धवन से कह रही हैं कि मुझे आपके पास रहना है। हालांकि, यह वीडियो मजाकिया अंदाज में बनाया गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर फैंस लगातार चर्चाएं कर रहे हैं। बता दें कि शिखर धवन और उनकी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी का करीब 2 साल पहले तलाक हुआ था।

अलग-अलग इवेंट्स में नजर आ चुके हैं एक साथ

शिखर धवन और सोफी शाइन ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके साथ की तस्वीरें और वीडियो इस रिश्ते की ओर इशारा करते हैं। धवन और सोफी कुछ शादियों में, इंटरव्यू में और अलग-अलग इवेंट्स में साथ दिखे हैं। यही वजह है कि दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+