Shikhar Dhawan ने गुरुग्राम में खरीदा आलीशान फ्लैट, कीमत जान उड़ जाएंगे होश, जानिए 'गब्बर' की Net Worth
Shikhar Dhawan Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भले ही अब क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखते हैं लेकिन किसी ना किसी कारण से वो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, इस वक्त भी एक खास बात की वजह से धवन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं, अब आप पूछेंगे कि टीम इंडिया के 'गब्बर' के नाम से लोकप्रिय इस क्रिकेटर ने ऐसा क्या किया, जिसकी वजह से लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं।
दरअसल सीआई मैट्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक शिखर धवन ने गुरुग्राम में एक सुपर लक्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक धवन ने 69 करोड़ रुपये का बेहद ही खूबसूरत, भव्य और लग्जरी फ्लैट खरीदा है जो कि 'द डहलियास' में स्थित है और ये 6,040 वर्ग फीट में फैला हुआ है, कहा जा रहा है कि धवन ने इसे 4 फरवरी 2025 को खरीदा है।
आपको बता दें कि डीएलए यानी ने डेटा एनालिटिक फर्म ने साल 2024 में 'द डहलियास' गुरुग्राम में लॉन्च किया है। शिखर धवन के बारे में ये खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए इसलिए उन्हें दिल खोलकर बधाई देने लग गए हैं और इसी कारण शिखर धवन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
भारत के लिए तीनों फार्मेट में क्रिकेट खेली
आपको बता दें कि देश के लिए कई रोमांचक और यादगार पारियां खेलने वाले शिखर ने भारत के लिए तीनों फार्मेट में किक्रेट खेली हैं। उनके नाम पर 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20I हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का जन्म 5 दिसंबर 1985 को नई दिल्ली में हुआ था।
अंडर-19 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' थे Shikhar Dhawan
बेहद ही छोटी सी उम्र से क्रिकेट खेलने वाले धवन ने शिखर धवन ने अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर जता दिया था कि वो 'लंबी रेस का घोड़ा' हैं। उन्होंने 2004 अंडर-19 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाए थे, धवन के रन 84.16 की औसत से तीन शतक और एक अर्धशतक बनाए थे और इसी वजह से उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था।
एक नजर Shikhar Dhawan के करियर पर
- वनडे डेब्यू: अक्टूबर 2010 बनाम ऑस्ट्रेलिया
- टेस्ट डेब्यू: मार्च 2013 बनाम ऑस्ट्रेलिया
- T20 डेब्यू: 2011 बनाम वेस्टइंडीज
सबसे सफल ओपनिंग जोड़ियों में से एक
- रोहित शर्मा के साथ उनकी जोड़ी दुनिया की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ियों में से एक थी।
- आईपीएल में शिखर धवन ने सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के साथ खेला है।
- साल 2024 में इन्होंने क्रिकेट के हर फार्मेट से संन्यास ले लिया।
Shikhar Dhawan की Net Worth
हालांकि साल 2022 से शिखर धवन रेगुलर क्रिकेट से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वो करोड़ों की कमाई करते हैं। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक शिखर धवन की कुल संपत्ति 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 125 करोड़ है। वो बहुत सारे ब्रांड एंडोर्समेंट से जुड़े हुए जिससे वो लाखों की कमाई करते हैं।
कमाई के श्रोत
- क्रिकेट सैलरी: BCCI से ग्रेड B (वार्षिक ₹3 करोड़)
- IPL सैलरी
- म्यूजिक ऐप्स, फिटनेस ब्रांड्स, हेल्थ प्रोडक्ट्स, स्पोर्ट्सवियर के ब्रांड एंडोर्समेंट।
- सोशल मीडिया और यूट्यूब से आय
- दिल्ली और मुंबई के बाद अब गुरुग्राम में घर।
- BMW, Audi, Mercedes जैसी कई गाड़ियों के मालिक हैं शिखर धवन।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।















Click it and Unblock the Notifications