Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Indians: 30 लाख के अर्जुन के बदले शार्दुल ठाकुर को लाने की तैयारी? मुंबई इंडियंस के लिए कितनी महंगी डील

IPL 2026: आईपीएल नीलामी से पहले रिटेंशन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट देने की तारीख बेहद नजदीक आ गई है। 15 नवंबर तक प्लेयर्स की लिस्ट सामने आ जाएगी। इससे पता चल जाएगा कि टीमों ने किन प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखाया है। इस बीच मुंबई इंडियंस की ट्रेड डील बेहद चर्चा में है। पिछले कुछ सालों से टीम के साथ रहे अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेड कर बाहर भेजने की तैयारी है।

अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स में भेजते हुए वहां से शार्दुल ठाकुर को ट्रेड करने की खबरें सामने आ रही हैं। इसमें दोनों प्लेयर्स की प्राइस काफी दिलचस्प है। मुंबई इंडियंस के लिए यह एक महंगी डील साबित हो सकती है।

shardul thakur

अर्जुन तेंदुलकर को MI नेपिछले ऑक्शन में 30 लाख में खरीदा गया था, जबकि शार्दुल ठाकुर को LSG ने IPL 2025 में 2 करोड़ में शामिल किया था। यह अंतर खुद बताता है कि MI क्यों एक प्रीमियम ऑलराउंडर को अपने स्क्वॉड में लाना चाहती है।

Shardul Thakur की हाई प्राइस

अब 2 करोड़ रुपये देकर शार्दुल ठाकुर को टीम में लाने से मुंबई इंडियंस को नुकसान तो होना है, 30 लाख वाले प्लेयर से ट्रेड करने पर बचे हुए पैसों का कैश एडजस्टमेंट करना पड़ेगा। इसका मतलब यह है कि मुंबई इंडियंस की तरफ से अर्जुन तेंदुलकर साथ 1.70 करोड़ रुपये की धन राशि भी लखनऊ सुपर जायंट्स को दी जाएगी।

टेस्ट, ODI और IPL शार्दुल ठाकुर को एक हाई-वैल्यू प्लेयर बनाता है। पिछले सीजन में उन्होंने LSG के लिए 10 मैच में 13 विकेट लिए थे और डेथ ओवर्स में उनका प्रदर्शन टीम के लिए अहम रहा था। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर बैटिंग में भी अपना धमाका करने के लिए जाने जाते हैं।

अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिले मौके

दूसरी तरफ अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में तीन साल में सिर्फ पांच ही मैच मिले हैं, ऐसे में उनका समय भी जा रहा है और मौके भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में शायद अर्जुन ने भी अन्य जगह मौका तलाशने का फैसला लिया होगा। घरेलू क्रिकेट में भी वह मुंबई को छोड़कर गोवा से खेलने चले गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+