शार्दुल ठाकुर ने हैट्रिक लेकर BCCI को ललकारा, शतक के बाद गेंदबाजी में गदर मचाकर ठोका टीम इंडिया के लिए दावा
Shardul Thakur: भारतीय टीम से बाहर चल रहे शार्दुल ठाकुर ने रणजी ट्रॉफी मैच में तहलका मचाते हुए बीसीसीआई को करारा जवाब देने का काम किया है। मुंबई के लिए अपने पिछले मैच में शतक जमाने वाले शार्दुल ने इस बार गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए धमाल मचाया है।
मुंबई और मेघालय के बीच मुकाबले के दौरान शार्दुल ठाकुर ने बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और लगातार विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर ने इस मुकाबले में हैट्रिक लेकर टीम इंडिया में वापसी करने के लिए दावा ठोक दिया है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

शार्दुल ठाकुर की धारदार गेंदबाजी के सामने मेघालय के बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए। शार्दुल ने अपने दूसरे ओवर के दौरान अंतिम तीन गेंदों पर लगातार तीन विकेट लेकर तूफ़ान ला दिया। शुरुआती दो ओवर में शार्दुल ठाकुर के खाते में 4 विकेट आ गए।
Shardul Thakur रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल
मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक के मामले में शार्दुल ठाकुर पांचवें गेंदबाज हैं। गेंदबाजी के अलावा इस सीजन शार्दुल ठाकुर ने एक शतक और एक दो फिफ्टी जमाई है। उन्होंने कुल 297 रन बनाए हैं। गेंदबाजी के दौरान शार्दुल ठाकुर ने 20 विकेट अपने नाम किये हैं। इस तरह उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अपना अहम योगदान दिया है।
Shardul Thakur टीम इंडिया से बाहर
गौरलतब है कि शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इसके अलावा उनके पास आईपीएल का अनुबंध भी नहीं है। इन सबके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी में धमाल मचाते हुए टीम इंडिया में वापसी करने के लिए दावा ठोक दिया है। अगर आईपीएल में कोई प्लेयर चोटिल होकर बाहर होता है, तो उनको अनुबंध मिल सकता है।
मुंबई की टीम से बड़े नाम गायब
मुंबई के लिए पिछले रणजी मैच में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल जैसे सितारे खेल रहे थे लेकिन इस बार दोनों टीम से बाहर हैं। हालांकि अजिंक्य रहाणे कप्तान होने के नाते टीम में खेल रहे हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications