IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश का दिग्गज खेलेगा या होगा बाहर? टीम से आया बड़ा अपडेट

IND vs BAN: चेन्नई में पहले टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश टीम में शाकिब अल हसन की भूमिका पर सवाल उठे। इसके बावजूद बांग्लादेश के कोच चंदिका हथुरूसिंघा ने पुष्टि की है कि शाकिब कानपुर में होने वाले आगामी टेस्ट में भाग लेने के लिए तैयार हैं।

हथुरूसिंघा ने मीडिया को संबोधित करते हुए शाकिब की फिटनेस और चयन के लिए तैयार होने के संशय को खारिज कर दिया। शाकिब चेन्नई टेस्ट में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे, उन्होंने 32 और 25 रनों का स्कोर हासिल किया था। बाद में उनकी ऊँगली में चोट की खबर भी सामने आई थी।

india vs bangladesh

शाकिब की चोट को लेकर हथरूसिंघा ने कहा कि उनके बारे में कोई संदेह नहीं है। मैंने फिजियो से उनकी चोट के बारे में कुछ नहीं सुना है। वह चयन के लिए एलिजीबल हैं। कोच ने माना कि शाकिब के साथ-साथ पूरी टीम को अपने खेल को बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हाल ही में सरे के साथ काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाला यह ऑलराउंडर खिलाड़ी सुधार के लिए अधिकतम प्रयास कर रहा है।

पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम को हार का सामना करना पड़ा है, इस वजह से मेहमान टीम के ऊपर दबाव निश्चित रूप से होगा। भारतीय टीम ने सीरीज में लीड हासिल की है। दूसरे टेस्ट मैच में भी बांग्लादेश के ऊपर से दबाव कम नहीं होने वाला है।

कानपुर टेस्ट मैच की पिच स्पिनरों के लिए मददगार होती है लेकिन इस बार तेज गेंदबाज भी कमाल दिखा सकते हैं। दोनों टीमों के पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं। चेन्नई टेस्ट में यह देखने को मिला था। अश्विन और जडेजा की धांसू गेंदबाजी देखने को मिली है। इस मैच में दोनों के ऊपर एक बार फिर से नजरें रहने वाली हैं। इस मैच में भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+