ENG vs WI: शाई होप ने शतक के बाद विस्फोटक बल्लेबाजी का खोला राज, इस भारतीय दिग्गज को लेकर कह दी बड़ी बात

WI vs ENG, 1st ODI: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने रविवार को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में मेजबान टीम को 326 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने में मदद करने के लिए 83 गेंदों में नाबाद 109 रनों की पारी खेली। होप ने अपनी विस्फोटक पारी के दम पर वेस्टइंडीज को तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट से जीत दिलाई। पहले मैच में मिली जीत के बाद उन्होंने एमएस धोनी की एक सलाह को याद किया।

इंग्लैंड के खिलाफ मिली इस बड़ी जीत के केंद्र में कप्तान शाई होप थे, जिन्होंने केवल 83 गेंदों में 7 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए। छठे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी के दौरान रोमारियो शेफर्ड ने उनका भरपूर साथ दिया, जिन्होंने 29 गेंदों में 48 रन की पारी में 3 छक्के और 4 चौके लगाए।

Shai Hope

वेस्टइंडीज को आखिरी 2 ओवरों में 19 रनों की जरूरत थी और शाई होप ने मामले को अपने हाथों में ले लिया और अंतिम ओवर में सैम करन को 3 छक्के लगाकर टीम को फिनिश लाइन के पार ले गए।

शाई होप ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की एक सलाह को याद करते हुए कहा कि, 'कुछ समय पहले मेरी बात एमएस धोनी से हुई थी और उन्होंने मुझसे कहा था कि आप हमेशा क्रीज पर जितना सोचते हो, उससे कहीं ज्यादा समय बिताते हो और यह बात मेरे मन में घर कर गई।' उन्होंने कहा कि, 'शतक जीत के लिए था और मैं इसी के लिए खेलता हूं। खुशी है कि हम जीत गए।'

रिचर्ड्स और विराट कोहली के बराबर पहुंचे होप
शतकीय पारी के बाद होप संयुक्त रूप से सबसे तेज 5000 वनडे रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि कुल मिलाकर तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। होप रिचर्ड्स और भारत के बल्लेबाज विराट कोहली (114 पारियों) के बराबर पहुंच गए और पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम (97) और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला (101) के बाद तीसरे सबसे तेज 5000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+