Shahid Afridi: पीएम मोदी को 'जालिम' मानने वाले अफरीदी को फिर याद आया कश्मीर, जानिए उनके विवादित बयान
शाहिद अफरीदी खुद को कश्मीरियों का दोस्त बताते हैं,वो इंडिया के खिलाफ कई बार विवादित बयान दे चुके हैं, जिसकी वजह से वो अपने भी देश में आलोचना के शिकार हो चुके हैं।

Shahid Afridi's controversial statements: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने भारत के पीएम मोदी से इंडो-पाक मैच को लेकर गुहार लगाई है। अफरीदी ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि 'मैं पीएम मोदी से अपील करता हूं कि वो भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को होने दें और वो अनुमति दें कि इंडियन टीम एशिया कप में पाकिस्तान का दौरा करे।' इस बात की अपील करते हुए अफरीदी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 'साहब' शब्द का प्रयोग किया है।

'जो जालिम होगा उसे जालिम ही कहूंगा ना'
आपको बता दें कि ये वो ही शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने हाल ही में पीएम मोदी को 'जालिम' कहा था। अक्सर कश्मीर को लेकर आग उगलने वाले अफरीदी ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के एक इवेंट में भारतीय पत्रकार के एक सवाल के जवाब में कहा था कि 'जो जालिम होगा और वो दुनिया में किसी भी कोने में या धर्म का होगा, उसके खिलाफ तो मैं बोलूंगा ही। जालिम का दर्द तो मजलूम ही समझ सकते हैं, मैं कश्मीर का दर्द समझता हूं।'
पीएम मोदी, कश्मीर और भारत से जुड़ा सवाल
बता दें कि भारतीय पत्रकार ने उनसे सवाल किया था कि आपके देश वाले पीएम मोदी, कश्मीर और भारत के लिए इतना उल्टा सीधा बोलते हैं, ऐसे में कैसे उम्मीद की जा सकती है कि टीम इंडिया यहां आकर खेले।'

'अधिकृत कश्मीर में हालात काफी खराब हैं'
अफरीदी गाए-बेगाए कश्मीर के हमदर्द बन जाते हैं। साल 2018 में उन्होंने कश्मीर मसले पर संयुक्त राष्ट्र (UN) को दखल देने की बात कहकर दोनों देशों में हलचल मचा दी थी। उन्होंने कहा था कि 'भारत अधिकृत कश्मीर में हालात काफी खराब हैं, वहां मासूमों की आवाज को दबाया जा रहा है लेकिन अभी तक उस ओर ध्यान सयुंक्त राष्ट्र का क्यों नहीं गया, आखिर कहां है यूएन।'

'भारत के पास बड़ा और साफ दिल नहीं '
शाहिद अफरीदी ने हमेशा भारत के खिलाफ अपशब्द कहे हैं। साल 2011 में भारत के विश्वकप जीतने के बाद अफरीदी ने इंडिया को बधाई देने की जगह कहा था कि ''भारत के पास कभी भी पाकिस्तानियों जैसा बड़ा दिल ना होगा, अल्लाह ने हमें उनसे बड़ा और साफ दिल दिया है।"
बेटियों को आउटडोर गेम खेलने की अनुमति नहीं
खुद को काफी प्रगतिशील सोच का मालिक कहने वाले अफरीदी ने उस वक्त लोगों को चौंका दिया था, जब उन्होंने कहा था कि 'उनकी बेटियां क्रिकेट के लिए नहीं बनी हैं और उन सबको आउटडोर गेम खेलने की अनुमति नहीं है।' बता दें कि अफरीदी चार बेटियों अक्सा,अंशा,अजवा और अस्मारा के अब्बाजान हैं। अपने इस बयान के लिए अफरीदी अपने ही घर में काफी घेरे गए थे।

'हमारे देश की लड़कियों के हाथ में जादू है'
महिलाओं के प्रति अफरीदी क्या सोच रखते हैं, इस बात का अंदाजा आप उनके उस बयान से लगा सकते हैं. जिसमें उन्होंने Pakistan news channel ARY News पर पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि 'हमारे देश की लड़कियों के हाथ में जादू है, वो बहुत अच्छी कुक हैं।' इस बात के लिए शाहिद अफरीदी आलोचना के शिकार हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications