Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जब पाकिस्तानियों ने की शाहिद अफरीदी की कुटाई, भारत से जीत का भ्रम लेकर निकाली रैली, वीडियो वायरल

Shahid Afridi Video: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव पर शनिवार को विराम लग गया, जब दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल मिलिटरी ऑपरेशंस (DGMO) के बीच बातचीत हुई और इसे तुरंत रोकने पर सहमति बनी। यह कदम दोनों देशों के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव को कम करने और शांति बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम है।

भारत पर लगाए झूठे आरोप (Shahid Afridi Video)

शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ़ अपनी भड़काऊ टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहे हैं। पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के बाद उन्होंने भारत से सबूत की मांग कर दी थी। वहीं रविवार को वह एक बार फिर सुर्खियां बटोरने में सफल रहे। इस बार उन्होंने भारत को हराने के लिए अपने देश की सेना की प्रशंसा की और उन्हें "अटूट" बताया, जबकि भारतीय सशस्त्र बलों पर बच्चों को शहीद करने और नागरिक क्षेत्रों और मस्जिदों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

Shahid Afridi 1

शाहिद अफरीदी ने निकाली रैली

हालांकि भारतीय क्रिकेटरों ने इस मामले पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने इस मुद्दे को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और इसको लेकर एक रैली आयोजित की। अफरीदी ने रैली के माध्यम से दोनों देशों के बीच भ्रम फैलाने का काम किया। शाहिद अफरीदी पहले की तरह आतंक का पोषण करने वाले अपने देश का बचाव किया और भारत पर कई बेबुनियाद आरोप लगा दिए।

लोगों ने उड़ाया जमकर मजाक

शाहिद अफरीदी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने शाहिद की पाकिस्तान की जीत वाले बयान को सुनने के बाद उन्हें मानसिक रूप से बीमार घोषित कर दिया। वहीं कुछ अन्य यूजर ने उन्हें भ्रम को दूर करने की सलाह दी। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके ही देश के लोग अफरीदी की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

अपने ही देश में हुई थी पिटाई

दरअसल, साल 2012 के दौरान ढाका से कराची लौटते वक्त शाहिद अफरीदी एयरपोर्ट पर एक फैंस के साथ विवाद में उलझ गए थे। उस वक्त अफरीदी ने उस फैन को थप्पड़ मारा, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उनकी जमकर धुनाई की। इस घटना के दौरान अफरीदी को कई थप्पड़ मारे गए और धक्का-मुक्की की गई। यह घटना एक समय काफी चर्चा का विषय बनी थी और मीडिया में भी इसका काफी कवर किया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+