Shah Rukh Khan की वजह से बदली चेतेश्वर पुजारा की जिंदगी, बन गए भारतीय टीम के 'दीवार', पत्नी का बड़ा खुलासा
Shah Rukh Khan and Cheteshwar Pujara Connection: भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में खूब नाम कमाया। लंबे समय तक वो भारत के लिए नंबर तीन पर खेलते रहे। उन्हें भारतीय टीम के नए दीवार कहकर भी बुलाया जाने लगा। लेकिन चेतेश्वर पुजारा की इस सफलता के पीछे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का बड़ा हाथ रहा है।
साल 2010 में हुआ था बड़ा हादसा (Shah Rukh Khan and Cheteshwar Pujara Connection)
पुजारा का करियर साल 2010 में एक बड़े झटके से शुरू हुआ था। वह आईपीएल 2010 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम का हिस्सा थे, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही उन्हें भयंकर चोट लग गई। फील्डिंग के दौरान एक कैच पकड़ने की कोशिश में उनके घुटने का अहम लिगामेंट टूट गया, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे डरावनी चोट होती है। इस चोट ने उनके IPL डेब्यू के सपने को तोड़ दिया।

शाहरुखा खान ने की थी पुजारा की मदद
पुजारा की पत्नी पूजा पुजारा ने अपनी किताब 'द डायरी ऑफ अ क्रिकेटर'ज़ वाइफ' में उस मुश्किल दौर का ज़िक्र किया है। इसके साथ ही बताया कि कैसे KKR के सह-मालिक शाहरुख खान ने उनके परिवार का साथ दिया। पूजा पुजारा याद करती हैं कि चोट लगने के बाद पुजारा को तुरंत सर्जरी की ज़रूरत थी। करियर के उभरते हुए पड़ाव पर इस गंभीर चोट ने उनके परिवार को चिंता में डाल दिया था। ऐसे में शाहरुख खान ने आश्वासन दिया कि पुजारा में बहुत क्षमता है और वह वर्ल्ड-क्लास मेडिकल केयर के हकदार हैं।
परिवार को चिंता में देख शाहरुख ने उठाया था बड़ा कदम
शाहरुख खान ने व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित किया कि पुजारा को केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) में सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सहायता मिले। KKR ने फ़ौरन सारे लॉजिस्टिकल इंतजाम संभाल लिए। पासपोर्ट, वीजा से लेकर यात्रा की व्यवस्था तक। यहां तक कि उन्होंने पुजारा के पिता को भी उनके साथ केप टाउन भेजने की पूरी व्यवस्था की। पुजारा के पिता याद करते हैं कि जब शाहरुख खान को लगा कि परिवार दक्षिण अफ्रीका में अकेले होने को लेकर चिंतित है, तो उन्होंने तुरंत मदद की पेशकश की।
शाहरुख की मदद से पुजारा को मिली नई जिंदगी
उन्होंने कहा कि परिवार जिस किसी रिश्तेदार या डॉक्टर पर भरोसा करता है, उसे वे फ़्लाइट से केप टाउन भेज सकते हैं। KKR के एक प्रतिनिधि ने भी परिवार से कहा कि वे जिस किसी को भी सर्जरी के दौरान पुजारा के पास लाना चाहें, फ्रेंचाइजी उनका पूरा खर्च उठाएगी। KKR और शाहरुख खान के इस सहयोग ने पुजारा और उनके परिवार के लिए मुश्किल समय को आसान बना दिया। केप टाउन में ऑपरेशन सफ़ल रहा और इस सर्जरी और सपोर्ट की बदौलत ही पुजारा जल्द ही ठीक होकर वापसी कर पाए।












Click it and Unblock the Notifications