PAK में डर का माहौल! रचिन रविंद्र के बाद अफगानी खिलाड़ी का पकड़ा कॉलर? सुरक्षा पर उठे सवाल
अफगानिस्तान ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक रोमांचक मैच में इंग्लैंड को आठ रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस महत्वपूर्ण जीत ने पाकिस्तान और यूएई की मेजबानी में होने वाले प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को जीवित रखा है। मैच के बाद लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में एक हैरान करने वाली घटना देखने को मिली।
अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच के अंत में एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, मुकाबले के बाद गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में एक दर्शक मैदान के अंदर घुस आया।

इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी उसे पकड़ने के लिए दौड़े और आनन-फानन में उसे मैदान से बाहर किया, लेकिन तब तक वह एक अफगानी खिलाड़ी के पास पहुंच चुका था। गले लगने की कोशिश में अफगानिस्तानी क्रिकेटर के शर्ट के कॉलर को पकड़ लिया हैं। हालांकि, कुछ ही देर में सुरक्षाकर्मियों ने दर्शक को मैदान से बाहर कर दिया।
यह घटना एक तरफ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है तो दूसरी तरफ फैंस के बीच क्रिकेटर के प्रति होने वाली भावुक प्रतिक्रियाओं को दर्शाती है। साथ ही ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के महत्व को भी दर्शाती है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
इस टूर्नामेंट में पहले भी एक घटना हुई थी जब न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान एक व्यक्ति ने सुरक्षा का उल्लंघन करते हुए रचिन रवींद्र को पकड़ने की कोशिश की थी। सुरक्षा गार्डों की तुरंत कार्रवाई ने न केवल किसी भी अप्रिय घटना को रोका, बल्कि उस व्यक्ति को पाकिस्तान के सभी क्रिकेट स्थलों से प्रतिबंधित कर दिया गया।
चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान की अगली चुनौती ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है, जो 28 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच अफगानिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान में उनकी क्षमता का प्रदर्शन होगा।












Click it and Unblock the Notifications