Scotland Vs West Indies: स्कॉटलैंड की गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज के छूटे पसीने, 181 रन पर ढेर हुई पूरी टीम
Scotland Vs West Indies Super Six: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के तीसरे सुपर सिक्स मुकाबले में आज स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम मात्र 181 रन का स्कोर कर सकी।
वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए, होल्डर अपने अर्धशतक के करीब पहुंचकर वापस पवेलियन लौट गए। स्कॉटलैंड की गेंदबाजी के आगे पूरी टीम संघर्ष करती नजर आई, और आखिरी में पूरी टीम 181 रन पर ढेर हो गई।

ऐसे में अब दो बार की विश्व चैंपियन, वर्ल्ड कप खेले बिना बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। टीम के लिए अल्जारी जोसेफ आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे, जोकि 7 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। एक समय ऐसा आया जब वेस्टइंडीज ने 7 ओवर में 30 रन के भीतर ही अपना 4 विकेट गंवा दिए थे।
वेस्टइंडीज के जोनसन चॉर्ल्स, समर ब्रूक्स बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। इसके अलावा ब्रेंडन किंग 22 और काइल मेयर्स 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेसन होल्डर के बाद रोमारियो शेफर्ड ने सबसे अधिक 36 रन बनाए। काइल मेयर्स भी पांच रन बनाकर आउट हो गए।
वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शमर ब्रूक्स, निकोलस पूरन, काइल मेयर्स, केविन सिंक्लेयर, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ।
स्कॉटलैंड प्लेइंग इलेवन
रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, क्रिस्टोफर मैकब्राइड, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, टॉमस मैकिनटोश, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, सफयान शरीफ, क्रिस सोल।












Click it and Unblock the Notifications