वनडे में डेब्यू करते ही तोड़ दिया कगिसो रबाडा का बड़ा रिकॉर्ड, कौन है स्कॉटलैंड का नया सनसनीखेज गेंदबाज?

Scotland vs Oman: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग दो के मैच में ओमान को स्कॉटलैंड ने बुरी तरह पराजित कर दिया। लीग दो में यह सोलहवां मुकाबला था, जिसमें स्कॉटलैंड की तरफ से पूरा डोमिनेंस देखने को मिला। ओमान की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई और टीम 91 पर ऑल आउट हो गई।

स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ओमान के ओपनर बल्लेबाज आकिब इलियास बिना खाता खोले चले गए। उनके बाद कर्ण सोनावाले भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। जीशान मकसूद 10 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अयान खान और खालिद कैल भी बगैर खाता खोले आउट हो गए।

oman vs scotland

ओमान ने एक के बाद एक विकेट गंवाए और पूरी टीम 22वें ओवर तक 91 रन के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। स्कॉटलैंड के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने धमाका करते हुए कगिसो रबाडा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। चार्ली कैसेल ने इस मैच से पदार्पण किया। उन्होंने 21 रन देकर 7 विकेट झटके। रबाडा ने डेब्यू मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट झटके थे लेकिन चार्ली ने उनका कीर्तिमान तोड़ दिया।

कैसेल को 15 जुलाई को ओमान के खिलाफ मैच के लिए स्कॉटलैंड टीम में शामिल किया गया था। उन्हें तेज गेंदबाज क्रिस सोले के रिप्लेसमेंट रूप में टीम में शामिल किया गया था, जो व्यक्तिगत कारणों से अनुपलब्ध थे। इस मौका फायदा उठाते हुए कैसेल ने कहर परबा दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए स्कॉटलैंड ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। स्कॉटलैंड के चार्ली टियर 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जॉर्ज मुनसे 23 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। इसके बाद ब्रेंडन मैकमुलन ने नाबाद 37 रन बनाए। रिची बेरिंगटन ने नाबाद 24 रन बनाए। स्कॉटलैंड ने 18वें ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। ओमान की टीम इस मुकाबले में कहीं नहीं टिक पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+