ऑलराउंडर सौरभ कुमार ने बांग्लादेश ए की टीम को ला दिया घुटनों पर, टीम इंडिया में लेंगे रवींद्र जडेजा की जगह!

सौरभ कुमार ने बांग्लादेश ए के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। सौरभ के अलावा नवदीप सैनी ने भी 3 विकेट लिए हैं। वहीं बल्लेबाजी में यशस्वी जयसवाल 61 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

India A vs Bangladesh A के बीच आज से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन भारत ने बांग्लादेश की हालत खस्ता कर दी है। मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की टीम को घुटनों पर लाने का काम किया है। गेंदबाजी के स्टार युवा ऑलराउंडर सौरभ कुमार रहे हैं, जिन्होंने 8 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 23 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। सौरभ की खतरनाक फिरकी में बांग्लादेश के खिलाड़ी ऐसे फंसे कि पूरी टीम 46 ओवर में सिर्फ 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सौरभ के अलावा पहली पारी में नवदीप सैनी ने भी 3 विकेट लिए।

saurabh kumar

कौन हैं सौरभ कुमार

आपको बता दें कि घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले सौरभ कुमार बाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं। आज बांग्लादेश ए के खिलाफ उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से विरोधी टीम के खिलाड़ियों की नाक में दम कर दिया। सौरभ कुमार के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने क्रिकेट के लिए इंडियन एयरफोर्स की नौकरी भी छोड़ दी थी। 2015 में एयरफोर्स की नौकरी छोड़कर उन्होंने यूपी के लिए क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। बांग्लादेश ए के खिलाफ सौरभ कुमार की गेंदबाजी की लाइन और लेंथ इतनी सटीक थी कि उन्होंने तीन खिलाड़ियों को LBW आउट किया।

बांग्लादेश टूर पर जडेजा की जगह ले सकते हैं सौरभ

आपको बता दें कि सौरभ कुमार का नाम बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर सबसे आगे चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जडेजा टेस्ट सीरीज तक भी फिट नहीं होंगे, जिसकी वजह से उन्हें सीरीज से बाहर किया जा सकता है। ऐसे में जडेजा की जगह सौरभ कुमार को शामिल किए जाने की खबरें लगातार सुर्खियों में है।

सौरभ का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

आपको बता दें कि सौरभ कुमार ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने अब तक रणजी ट्रॉफी के दो सत्र के 12 मुकाबलों में 58 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 52 मैचों में उन्होंने अभी तक 222 विकेट अपने नाम किए हैं। सौरभ की बॉलिंग खासियत की बात की जाए तो वह लंबे स्पैल में गेंदबाजी कर सकते हैं। लाइन और लेंग्थ पर उनकी मेहनत गेंदबाजी में साफ झलकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+