Sarfaraz Khan Net Worth: आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं सरफराज खान, ऐसे करते हैं करोड़ों की कमाई
Sarfaraz Khan Net Worth: राजकोट में भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज खान सुर्खियों में बने हुए हैं। अपने पहले टेस्ट मैच में ही सरफराज खान ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सबका ध्यान खींच लिया। पहले दिन के आखिरी सेशन में सरफराज खान को बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया।
सरफराज ने किया कमाल
जब बल्लेबाजी करने के लिए सरफराज खान मैदान पर आए तो उस समय भारतीय टीम को एक साझेदारी की जरूरत थी। कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सरफराज खान ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरे। सरफराज खान ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर की पहली ही पारी में सिर्फ 48 गेंद में अर्धशतक जड़ने का काम किया। हालांकि वह 62 रन बना कर रन आउट हो गए।

करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने से पहले ही सरफराज खान करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज खान की नेटवर्थ करीब 6-7 करोड रुपये से ज्यादा की है। 26 साल के सरफराज खान आईपीएल से जमकर कमाई करते हैं। साल 2015 से 2023 तक उन्होंने आईपीएल के जरिए 5 करोड़ 65 लाख रुपये बतौर सैलरी हासिल किए हैं।
ऐसे होती है कमाई
इसके अलावा मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलकर भी वह अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं। जबकि टीम इंडिया में डेब्यू के साथ ही उनका आईपीएल बेस प्राइज 20 लाख से बढ़कर 50 लाख हो जाएगा। इसके अलावा सरफराज खान को मशहूर कंपनी प्यूमा भी स्पॉन्सर करती है। जिसका स्टीकर वह अपने बल्ले पर लगाते हैं। इस कंपनी के साथ सरफराज खान की डील है। बता दें कि सरफराज खान के अलावा विराट कोहली को भी प्यूमा का स्पॉन्सरशिप मिला हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications