टीम में चयन होने के बाद सरफराज खान की पहली प्रतिक्रिया, जानिए कैसा आया रिएक्शन, फैन्स हो गए दीवाने
Sarfaraz Khan: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम कुछ नए खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है। घरेलू क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है। सरफराज खान को टीम इंडिया में आने का इंतजार काफी लम्बे समय से था।
भारतीय टीम में आने के बाद उनके पिता नौशाद खान का रिएक्शन आया था। वह काफी खुश थे और सभी को धन्यवाद भी कहा था। सरफराज टीम से जुड़ गए हैं और दूसरे टेस्ट की तैयारी में भी जुट गए हैं। इस बीच वह खुद को रिएक्शन देने से नहीं रोक पाए।

सरफराज खान टीम में आए हैं, इसकी ख़ुशी उनको है। अपनी ख़ुशी को उन्होंने दुनिया के सामने बयाँ कर दिया है। इन्स्टाग्राम पर उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिससे पता चलता है कि वह टीम इंडिया में आने के लिए कितने लम्बे समय से तैयारी में जुटे हुए थे।
कप्तान रोहित शर्मा के साथ ट्रेनिंग करते हुए सरफराज ने इन्स्टाराम स्टोरी में फोटो डाली है। उन्होंने अपने कप्तान के साथ फोटो डालते हुए टीम में आने की ख़ुशी का इजहार कर दिया। सोशल मीडिया पर यह फोटो तुरंत जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। ख़ास बात तो यह भी है कि सरफराज खान भी रोहित शर्मा की तरह मुंबई से आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications