सरफराज के पिता ने बेटे को दी ऐसी अनमोल चीज, जो करोड़पति होकर भी सचिन अर्जुन को नहीं दे सके
Sarfaraz Khan father Naushad: सरफराज खान का बल्ला घरेलू टूर्नामेंट में इन दिनों जमकर बल्ला बोल रहा है। इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Sarfaraz Khan father Naushad: रणजी ट्रॉफी 2022-23 के सीजन में दो खिलाड़ी लगातार सुर्खियां बटोरने का काम कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में गोवा के लिए खेलते हुए सभी को अपने खेल से काफी प्रभावित किया है। वहीं मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान भी अपनी टीम के लिए लगातार रन बनाने का काम किया है। ये दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ एक ही टीम में खेलकर बड़े हुए हैं।

सरफराज की कामयाबी के पीछे है उनके पिता का हाथ
लगातार अच्छा खेलने के बाद भी सरफराज खान भारतीय चयनकर्ताओं को इप्रेंस करने में नाकाम रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगली सीरीज लिए भारतीय टेस्ट टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिलने से क्रिकेट के कई दिग्गजों ने भी अपनी निराशा व्यक्त की है। अब इस मामले पर पहली बार सरफराज के पिता का बय़ान सामने आया है। सरफराज जबरदस्त फॉर्म में है। वह रणजी में लगातार बल्ले से रनों की बारिश कर रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर को देखकर सरफराज को होती थी जलन
सरफराज खान के पिता नौशाद ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब अर्जुन तेंदुलकर को देखकर सरफराज को जलन होती थी। एक दिन वो मेरे पास आकर कहा कि अब्बु अर्जुन कितना नसीबवाला है. अर्जुन सचिन सर का बेटा है। उसके पास कार, आईपैड है. ये सुनकर मैं चुप रहा। लेकिन कुछ दिन बाद सरफराज को खुद अहसास हो गया कि उसके पास एक ऐसी चीज है जो शायद अर्जुन के पास नहीं है।

सरफराज के लिए पिता ने किया सबकुछ कुर्बान
कुछ दिन बाद सरफराज ने पिता के पास आकर कहा कि मैं अर्जुन से ज्यादा लकी हूं। मेरे पास आप हो जो अपना पूरा दिन मुझे दे सकते हो, अर्जुन के पिता उसके लिए ये नहीं कर सकते हैं। ये सच है मैंने हमेशा सरफराज को अपना समय दिया है, मैं ज्यादा से ज्यादा समय उसके खेल को इंप्रूव करने के लिए देना चाहता था। गॉड ऑफ क्रिकेट अपने बेटे अर्जुन को ज्यादातर समय नहीं दे सके, लेकिन नौशाद यानी सरफराज के पिता ने हमेशा अपने बेटे के साथ हर मोड़ पर खड़े रहे हैं।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications