Sara Tendulkar ने पूरी की मास्टर्स डिग्री, मिले इतने नंबर, पिता सचिन हुए इमोशनल
Sara Tendulkar completes Masters: क्रिकेट के भगवान और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सारा तेंदुलकर अपनी खूबसूरती के कारण फैंस के बीच चर्चा बटोरने का काम करती रही है। लेकिन हाल ही में सारा ने कुछ ऐसा किया जिससे सचिन तेंदुलकर को भी गर्व महसूस हो रहा है। सचिन तेंदुलकर ने सरेआम बेटी सारा पर ढेर सारा प्यार लुटाया है।
सचिन ने लुटाया प्यार
दरअसल, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपनी मास्टर डिग्री हासिल कर ली है। यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ लंदन से सारा ने यह डिग्री हासिल की है। सारा के मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनके पिता सचिन तेंदुलकर बेहद इमोशनल नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की इस खास उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

सोशल मीडिया पर कही दिल की बात
बेटी सारा तेंदुलकर को लेकर सचिन तेंदुलकर ने दिल की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने सारा के मास्टर पूरा होने पर लिखा यह बेहद ही खूबसूरत दिन था। बता दें कि सारा के मास्टर में कितने नंबर आए हैं। इसका तो पता नहीं चल सका है। लेकिन सचिन के मुताबिक सारा ने डिस्टिंक्शन के साथ मास्टर डिग्री हासिल की है। अपने ट्वीट में सचिन तेंदुलकर ने आगे लिखा कि हमें पता है कि तुम अपने सारे सपने पूरा करोगी।
गिल के साथ जोड़ा चुका है नाम
बता दें कि सारा तेंदुलकर का नाम भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल से भी जोड़ा जा चुका है। कुछ महीने पहले सारा की एक फेक तस्वीर शुभमन गिल के साथ वायरल हो गई थी। सारा और अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई थी। अर्जुन के स्थान पर शुभमन की तस्वीर लगाई गई थी। जिसके बाद सारा ने अपना गुस्सा जाहिर किया था।












Click it and Unblock the Notifications