आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते, संजू सैमसन की छुट्टी का आया समय? पिछले 5 मैचों में कितने रन बनाए?

संजू सैमसन को भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह मजबूत करने का अच्छा मौका मिला है लेकिन हालिया प्रदर्शन उनके लिए टेंशन पैदा करने वाला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में वह सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इस खराब पारी के साथ ही उनकी पिछली पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखते हुए संजू को मौके मिले हैं लेकिन वह इन मौकों का फायदा उठाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। अब सवाल यही है कि क्या सैमसन को टीम से बाहर किया जाएगा।

Sanju Samson

पिछली पांच पारियों में कैसा रहा प्रदर्शन?

संजू सैमसन की पिछली पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों के आंकड़े देखें तो उन्होंने कुल 119 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 23.80 का रहा। इन पांच पारियों में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 67 रन का रहा, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती मुकाबले में किया था।

इसके बाद उनके बल्ले से 14 और 18 रन की पारियां निकलीं। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने 16 रन बनाए थे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें मुकाबले में वह केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

टीम में जगह को लेकर बढ़ सकती है चुनौती

संजू की परेशानी यह है कि वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में लगातार नाकाम हो रहे हैं। 67 रन की पारी के बाद उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। टी20 क्रिकेट में जहां शीर्ष क्रम से तेज शुरुआत और निरंतर रन बनाने की उम्मीद रहती है, वहां संजू का लगातार छोटे स्कोर पर आउट होना टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ा सकता है।

भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर विकल्पों की कमी नहीं है। ऐसे में संजू के लिए आने वाले मुकाबलों में अपनी उपयोगिता साबित करना जरूरी होगा। उन्हें जल्द ही बड़ी पारी खेलकर अपनी फॉर्म में वापसी का संकेत देना होगा। ईशान किशन पहले ही उनकी जगह कीपिंग करने के लिए तैयार हैं, जो टीम में भी हैं। वैभव सूर्यवंशी उनकी जगह ओपन करने के लिए तैयार बैठे हैं। अब देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट का उनको लेकर क्या प्लान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+