संजू सैमसन ने दी CSK फैंस को गारंटी, डेब्यू से पहले एक मैसेज ने लगा दी सोशल मीडिया पर आग

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी नई आईपीएल टीम को लेकर भी चर्चा में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश भेजा है। संजू ने स्वीकार किया है कि अब उन पर चेन्नई के फैंस का मनोरंजन करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी है।

संजू सैमसन ने चेन्नई के चेपॉक मैदान पर मिली जबरदस्त लोकप्रियता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "जब भी मैं चेन्नई में खेलता हूँ, मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं अपने घर में हूं। यहां के फैंस ने मुझे जो प्यार दिया है, उसका कर्ज शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अब जब मैं CSK की पीली जर्सी पहनने के लिए तैयार हूं, तो मुझे लगता है कि मुझ पर फैंस का मनोरंजन करने की एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है।"

sanju samson

चेन्नई के क्राउड को सैमसन का संदेश

उन्होंने संकेत दिया है कि वह चेन्नई के फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संजू ने आगे कहा कि चेन्नई का क्राउड क्रिकेट को बहुत अच्छी तरह समझती है। उनके सामने खेलना हमेशा गर्व की बात होती है, और अब CSK के लिए मैदान पर उतरना एक सपने के सच होने जैसा है।

1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले निर्णायक मैच से पहले संजू का यह बयान उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है। हालांकि सुब्रमण्यम बद्रीनाथ जैसे दिग्गजों ने उनकी तकनीक पर सवाल उठाए हैं, लेकिन चेन्नई के फैंस का समर्थन संजू के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम कर रहा है।

सैमसन फिर से करेंगे ओपन

संजू सैमसन का अगले मैच में खेलना तय है, पिछले मैच में सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर जिम्बाब्वे के प्लेयर्स के सामने धमाल मचा दिया था, इसी जोड़ी के साथ भारतीय टीम अब आने वाले मैच में मैदान पर उतरने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+