Sania Mirza: फिर से एक होने जा रहे हैं सानिया और शोएब? तलाक के बाद दोनों के रिश्ते पर मिला ये बड़ा संकेत

Sania Mirza, Shoaib Malik: पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) का तलाक हो चुका है। क्रिकेटर ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) को अपना नया जीवनसाथी चुना है। तलाक की खबरों के बाद भी दोनों के बीच एक रिश्ता अभी भी बाकी है, जिसके बाद फैंस ये अनुमान लगाने लगे हैं कि क्या फिर से दोनों एक होने जा रहे हैं?

साल 2010 में हुआ था दोनों की निकाह
दरअसल, भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे और उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। भारतीय स्टार खिलाड़ी का जीवन एक समय पर बहुत ही सुखमय व्यतीत हो रहा था, मगर 2024 आते-आते उनका रिश्ता खराब होता चला गया।

Sania Mirza and Shoaib Malik

तीसरी शादी से खुश नहीं है शोएब का परिवार
शोएब मलिक ने बेशक सानिया को छोड़कर तीसरी शादी कर ली है, लेकिन उनका परिवार उनकी तीसरी शादी से खुश नहीं है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, तलाकशुदा अभिनेत्री सना जावेद के साथ उनकी तीसरी शादी में शोएब मलिक के परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। द पाकिस्तान डेली की रिपोर्ट के अनुसार, मलिक की बहनों ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से उनके तलाक पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी।

फिर से एक होने जा रहे हैं सानिया और शोएब?
अब आते हैं उस बात पर जिसका हमने हेडलाइन में जिक्र किया है कि क्या दोनों एक बार फिर एक होने जा रहे हैं। दरअसल, इस बात के संकेत इंस्टाग्राम से ही मिले हैं क्योंकि सानिया मिर्जा, शोएब मलिक संग तलाक के बाद भी उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं।

हालांकि, ये अलग बात है कि सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोएब के साथ की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। इसके अलावा शोएब ने भी इंस्टाग्राम से सानिया मिर्जा से जुड़ी जानकारी हटा दी थी। हालांकि दोनों फिर से एक होने जा रहे हैं इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+