'मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को ऐसा क्यों लगता है कि मैं...', फिर छलका सानिया मिर्जा का दर्द
Sania Mirza Posts Instagram Story: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से सानिया मिर्जा लगातार अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी डालने का काम कर रही हैं। सानिया मिर्जा की स्टोरी को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
शोएब मलिक से टूटा रिश्ता
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद सानिया मिर्जा लगातार चर्चाओं में हैं। साल 2010 में शोएब मलिक ने सानियां मिर्जा से शादी रचाई थी। करीब 14 साल की उनकी शादी अब टूट गई है। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ पिछले महीने ही शादी रचा ली थी।

सपोर्ट में उतरे फैंस
शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा के सपोर्ट में भारत और पाकिस्तान दोनों ही मुल्कों के फैंस आ गए। सानिया मिर्जा को सपोर्ट करते हुए लगातार सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही है।
इबादत वाला इमोजी वायरल
सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने जमीन पर जानमाज जिस पर नमाज पढ़ी जाती है वो बिछा रखी है। इसके साथ उन्होंने इबादत वाला इमोजी भी लगाया हुआ था। सानिया मिर्जा ने इसके साथ ही एकस्टोरी और लगाई जिस पर उन्होंने लिखा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग ऐसा क्यों सोचते हैं कि मैं अनअप्रोचेबल हूं।
सना जावेद हो रही ट्रोल
बता दें कि शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी रचाई है। शादी के बाद से ही शोएब मलिक और सना जावेद को लगातार फैंस द्वारा ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में खेले जाने वाले एक मैच के दौरान सना जावेद शोएब मलिक को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंची हुई थीं। इस दौरान वहां मौजूद क्रिकेट फैंस ने सानिया मिर्जा का नाम लेते हुए उन्हें चिढ़ाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications