सानिया मिर्ज़ा और हसीन जहां में कौन हैं बड़ी? दोनों की उम्र में है रात-दिन का अंतर, किसका बैंक अकाउंट खाली
Sania Mirza and Hasin Jahan: भारतीय खेल जगत में सानिया मिर्ज़ा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने खेल से लोगों के दिलों में जगह बनाई। पाकिस्तानी क्रिकेतर शोएब मलिक से शादी करने के एक दशक से ज्यादा समय बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। सानिया अब सिंगल लाइफ जी रही हैं। क्रिकेटरों से शादी करने का सपना कई गर्ल्स का होता है, उनमें से एक हसीन जहां भी थीं, जिन्होंने मोहम्मद शमी से शादी की और बाद में अलग हो गईं।
मोहम्मद शमी और हसीन जहां का मामला फ़िलहाल कोर्ट में चल रहा है। यहां दो क्रिकेटरों की पत्नियों की कहानी है कि कैसे उन्होंने शादी की और कब जन्म हुआ आदि। सानिया मिर्ज़ा दुबई में रहती हैं और हसीन जहां पश्चिम बंगाल में रहती हैं।

सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी मेहनत से टेनिस की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया और भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ियों में से एक बनीं। उन्होंने न केवल देश का नाम रोशन किया, बल्कि वे आज भी कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
दूसरी तरफ, हसीन जहां एक मॉडल हैं, जो क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी रह हैं। उनका जन्म 2 फरवरी 1980 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। हसीन जहां ने मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाया। उनके जीवन का एक बड़ा हिस्सा मीडिया की सुर्खियों में रहा है। शमी और उनके जीवन को लेकर खबरें अक्सर चलती रहती हैं।
सानिया और हसीन में कौन बड़ा?
अगर हम दोनों की उम्र की तुलना करें, तो हसीन जहां बड़ी हैं। हसीन जहां का जन्म 1980 में हुआ था, जबकि सानिया मिर्जा का जन्म 1986 में। इस तरह, दोनों की उम्र में लगभग 6 साल का अंतर है। हसीन जहां की उम्र 45 साल है और सानिया 38 साल की हैं। इस हिसाब से तो हसीन जहां की उम्र मोहम्मद शमी से भी ज्यादा है।
सानिया मिर्जा ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की और उनका एक बेटा है। उनका जीवन काफी हद तक सार्वजनिक रहा है। वहीं, हसीन जहां ने 2014 में क्रिकेटर मोहम्मद शमी से शादी की, लेकिन उनका रिश्ता बाद में टूट गया और मामला कोर्ट में चला गया।
पैसों के मामले में कौन आगे?
सानिया मिर्ज़ा के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह 200 से ज्यादा करोड़ रुपये की मालकिन हैं। इस मामले में हसीन जहां पिछड़ जाती हैं। उनको मोहम्मद शमी से हर माह गुजारे के लिए 4 लाख रुपये मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications