Sania Mirza: क्या पिता के साथ रहना चाहता है सानिया मिर्जा का बेटा? शोएब मलिक से नहीं तोड़ा नाता, मिल गया सबूत
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) नहीं इस बार उनका बेटा इजहान मिर्जा मलिक (Izhaan Mirza Malik) सुर्खियों में हैं। सानिया और शोएब के बेटे के चर्चा में होने का कारण खेल से जुड़ी कोई जानकारी नहीं, बल्कि उनकी फॉलोइंग लिस्ट में एक खास नाम का होना है।
दरअसल, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक के बाद दोनों की जिंदगी में कई बदलाव आए, लेकिन उनके बेटे इजहान मिर्जा मलिक के लिए एक चीज नहीं बदली और वह है अपने पिता के प्रति अटूट प्रेम। हाल ही में इजहान की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने सबका ध्यान खींचा। इस चर्चा का एक बड़ा कारण ये भी है कि सानिया और शोएब एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं।

इजहान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता शोएब मलिक को अभी भी फॉलो करता है। यह इस बात का संकेत है कि भले ही सानिया और शोएब की वैवाहिक स्थिति में बदलाव आया हो, लेकिन उनका बेटा अपने पिता के साथ अपने रिश्ते को बनाए रखे हुए है और उनके प्रति प्रेम और समर्थन को प्रदर्शित कर रहा है।
इस प्रकार इजहान का ये कदम यह साबित करता है कि एक बच्चे के लिए माता-पिता के बीच के रिश्ते का प्रभाव उनके दिल और दिमाग पर हमेशा रहता है, चाहे परिस्थितियां कुछ भी हों।
सभी जानते हैं कि सानिया मिर्जा ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, और अब वह एक सफल बिजनेसवुमन के रूप में भी उभरी हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर जो परिवर्तन आए, उसने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। शोएब मलिक ने जहां सना जावेद से तीसरी शादी कर ली है, वहीं सानिया अपनी नई जिंदगी में व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications