'शमी भाई सानिया मिर्जा से शादी कर रहे हैं, आप कब करोगी?', हसीन जहां के वीडियो पर फैंस ने पूछा सवाल
Sania Mirza and Mohammed Shami marriage News: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा को लेकर पिछले कुछ दिनों से शादी की खबरें जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई, जिसमें शमी और सानिया शादी के जोड़े में साथ खड़े दिख रहे हैं। जिसके बाद फैंस ने इस पर कमेंट्स की झड़ी लगा दी।
हसीन जहां ने शेयर किया वीडियो
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार मोहम्मद शमी पर लेकर तरह-तरह आरोप भी लगाती रही हैं। घरेलू हिंसा सहित दूसरी लड़कियों के साथ संबंध बनाने का आरोप भी शमी पर लगाया जाता रहा है। लेकिन शमी इन सभी आरोपों में निर्दोष साबित हुए थे। इसके बाद भी हसीन जहां इंस्टाग्राम के जरिए शमी को ट्रोल करती रहती हैं। हसीन जहां ने एक और वीडियो शेयर किया है।

'शादी हो गई है आपकी'
हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है। इस रील में एक शख्स कहता है कि तुम्हारे अंदर इतनी सहशक्ति कैसे हैं? कैसे कर लेती हो बर्दाशत ये सब। इस पर हसीन जहां कहती हैं कि शादी हो गई आपकी। शादी सब सीखा देती है। हसीन जहां के इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि शमी भाई सानिया मिर्जा से शादी कर रहे हैं, आप कब करोगी?
सानिया के पिता ने खोला राज
सानिया मिर्ज़ा के पिता, इमरान मिर्ज़ा ने अब मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा की शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि सानिया की मोहम्मद शमी से कभी मुलाकात तक नहीं हुई है। ये सब बकवास है। सानिया उससे कभी मिली भी नहीं हैं। बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। अब वह एक बार फिर टीम में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications