IPL Auction 2023: कोहली को 7 बार आउट कर चुके इस गेंदबाज को नहीं मिला कोई खरीददार, 50 लाख था बेस प्राइज

आईपीएल मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेयर संदीप शर्मा अनसोल्ड रहे। 50 लाख के बेस प्राइज के बाद भी उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। संदीप शर्मा आईपीएल में 100 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं।

Sandeep Sharma

Recommended Video

    IPL Auction 2023: Sam Curran को इन 3 वजह से Auction में मिले करोड़ों रुपए | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Sandeep Sharma unsold in IPL Auction आईपीएल मिनी ऑक्शन 2023 में कई खिलाड़ियों की किस्मत खुल गई है तो वहीं कुछ खिलाड़ी अर्श से फर्श पर आ गए हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। इनमें पंजाब के संदीप शर्मा भी हैं, जो 2013 से लगातार आईपीएल खेलते आ रहे थे, लेकिन इस ऑक्शन में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। संदीप शर्मा आईपीएल में 100 से ज्यादा मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 114 विकेट लिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले संदीप शर्मा को ऑक्शन के दौरान दोनों राउंड में कोई खरीददार नहीं मिला और वो अनसोल्ड रहे।

    संदीप शर्मा ने कोहली को किया था 7 बार आउट

    आपको बता दें कि संदीप शर्मा ने खुद को 50 लाख रुपए के बेस प्राइज के साथ इस मिनी ऑक्शन में रजिस्टर्ड कराया था, लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें उनके बेस प्राइज पर भी नहीं खरीदा। 29 साल के संदीप शर्मा ने आईपीएल के इतिहास में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट किया है। संदीप शर्मा ने कोहली को 7 बार अपना शिकार बनाया है, जो किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। संदीप शर्मा ने कोहली के अलावा रोहित शर्मा और क्रिस गेल को भी 4-4 बार आउट किया है। संदीप शर्मा ने डिविलियर्स को भी 2 बार आउट किया था।

    पंजाब और हैदराबाद की टीम से खेले हैं संदीप शर्मा

    साल 2013 में अपने आईपीएल करियर का आगाज करने वाले संदीप शर्मा इस टूर्नामेंट का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। 2013 के बाद से उन्होंने कोई भी सीजन मिस नहीं किया है। इन 9 सालों में संदीप शर्मा को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद से खेलने का मौका मिला है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 104 आईपीएल मैचों में 26.33 की औसत के साथ कुल 114 विकेट अपने नाम किए। उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 4/20 का रहा। PBKS के लिए संदीप ने 61 मुकाबलों में 73 और SRH के लिए 43 मुकाबलों में 41 विकेट झटके।

    संदीप शर्मा ने भारत के लिए भी दो टी20 मुकाबले खेले हैं। 2015 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। दो टी20 मैच के बाद उन्हें दोबारा टीम में कभी नहीं चुना गया। 2 टी20 इंटरनेशनल में संदीप शर्मा ने 1 विकेट लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+