Sai Sudharsan ने रचा इतिहास, महज 23 गेंदों में जड़ दिए इतने रन, इस मामले में बने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज
Sai Sudharsan Creates History: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। शुक्रवार यानी 2 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। साई सुदर्शन पिछले कुछ समय से लगातार बल्ले से रनों की बारिश कर रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को सुदर्शन ने महज 23 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 48 रन बनाने का काम किया।
साई सुदर्शन ने रचा इतिहास (Sai Sudharsan Creates History)
आईपीएल 2025 के 51वें मैच के दौरान साई सुदर्शन ने आईपीएल में 2000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया। तमिलनाडु के साई सुदर्शन ने 55वें टी-20 मैच की 54वीं पारी में 2000 रन का आंकड़ा पार किया। केवल ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श ने ही सुदर्शन से तेज टी20 में 2000 रन का आंकड़ा पार किया है।

जबरदस्त बल्लेबाज रहे हैं सुदर्शन
साई सुदर्शन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 2022 में गुजरात टाइटन्स के लिए डेब्यू किया था। उन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में 20 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा गया था। उनका डेब्यू मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 अप्रैल 2022 को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में हुआ था। इसके अलावा सुदर्शन ने आईपीएल 2023 में 8 मैचों में 362 रन बनाए, जिसमें 96 रन की शानदार पारी भी शामिल थी। यह पारी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल में खेली थी।
टी-20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
शॉन मार्श - 53 पारी
बी साई सुदर्शन - 54 पारी
ब्रैड हॉज - 58 पारी
मार्कस ट्रेस्कोथिक - 58 पारी
मुहम्मद वसीम - 58 पारी












Click it and Unblock the Notifications