IND vs PAK: डेब्यू से पहले ही इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को मिली थी वॉर्निंग, सालों बाद अब तोड़ी चुप्पी
Saeed Ajmal interview: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सईद अजमल ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2008 में वनडे डेब्यू किया था। इस मैच से पहले उन्होंने पाकिस्तान की ओर से वॉर्निंग दी गई थी।

Saeed Ajmal interview: भारत-पाकिस्तान मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दुनियाभर की नजरें होती है। इस मैच में एक गलती खिलाड़ी को विलेन बनाने का काम भी करती रही है। ऐसे में अगर किसी खिलाड़ी का डेब्यू ऐसे मैचों में होता है तो लिहाजा उस पर काफी दबाव होता होगा। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सईद अजमल को भी भारत के खिलाफ ही अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला था।

सईद अजमल ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तान की तरफ से कई अहम मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने वाले सईद अजमल ने पुराने दिनों को याद किया है। अल्ट्रा एज पोडकास्ट पर बात करते हुए उन्होंने अपने करियर की शुरुआती दिनों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि जब मैं अपना पहला मैच खेलने आया तो इंडिया के खिलाफ डेब्यू करने को मौका मिला। लेकिन इसके साथ ही मुझे वॉर्निंग भी दी गई।

भारत के खिलाफ मिला था डेब्यू का मौका
सईद अजमल ने कहा कि मुझे डेब्यू से पहले कहा गया कि आज मेरा पहला और आखिरी मैच है। टीम मैनजमेंट से मुझे लेकर कहा गया की सईद अजमल परफॉर्म करता है तो खेलेगा, नहीं करता तो नहीं खेलेगा। मैच इंडिया से था, सारी दुनिया देखती है वो मैच। मैच खेलने मैदान पर मैंने जैसे ही एंट्री की मुझे क्रैम्प पड़ गया। मैंने कप्तान मिस्बाह उल हक से मुझे जल्दी ओवर दे ताकी मैं ओवर करके बहार चला जाऊं।

फिट नहीं थे सईद अजमल फिर भी किया ये काम
भारत के खिलाफ मैच के दौरान सईद अजमल को काफी कुछ सहना पड़ा। सईद अजमल ने कहा कि मुझे क्रैम्प पड़े। पहले 5 ओवर मैंने अच्छी बॉलिंग की। मैंने कोई दूसरा नहीं किया, मुझे बस रन रोकने थे। उसके बाद में पट्टी बांध के आया 3-4 ओवर किए फिर क्रैम्प पड़ गए। क्राउड का प्रेशर था, मीडिया का था। सब कुछ बरदाश्त किया। आखिरी ओवर किया। उसके बाद मैंने जो बॉलिंग की मजा आया। सईद अजमल ने पाकिस्तान के लिए 35 टेस्ट, 113 वनडे और 64 टी-20 मुकाबले खेले हैं।












Click it and Unblock the Notifications