सचिन तेंदुलकर करेंगे मैदान पर वापसी, जानें कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला
Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर साल 2013 में रिटायर हो गए थे लेकिन फैन्स उनको आज भी खेलते हुए देखना चाहते हैं। तेंदुलकर को लेकर फैन्स में अब भी वही क्रेज मौजूद है। तेंदुलकर को फैन्स एक बार फिर से खेलते हुए देखेंगे। वह मैदान पर वापसी करने वाले हैं।
कई फैन्स के लिए यह उन गोल्डन पलों को फिर से जीने का मौका होगा। तेंदुलकर के अलावा युवराज सिंह भी मैदान पर उतरने वाले हैं। खास बात यह भी है कि मुकाबला देखने के लिए 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहेंगे। इस तरह मैच और भी खास बन जाता है।

सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह 'वन वर्ल्ड वन फैमली' फ्रेंडली गेम में खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी 18 जनवरी को होने वाले इस मैच में बेंगलुरु के साई कृष्णा क्रिकेट स्टेडियम में मैदान पर उतरेंगे। तेंदुलकर और अन्य खिलाड़ी दर्शा देंगे कि स्पोर्ट्स से किस तरह लोगों को एक किया जा सकता है। 1983 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी भी इस मैच को देखने के लिए रहेंगे।
ऐसा पहली बार नहीं है कि सचिन तेंदुलकर मैदान पर वापसी करेंगे। इससे पहले वह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भी खेले थे। अलावा वह क्रिकेट ऑल स्टार्स में भी खेले थे। उस दौरान सहवाग, शोएब अख्तर और शेन वॉर्न जैसे दिग्गज भी खेलते हुए दिखाई दिए थे। सचिन एक बार फिर से फैन्स का मनोरंजन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications