'सोने के दिल' वाले सचिन ने बचाई पक्षी की जान, VIDEO में दिखी प्यार और केयर की अहमियत
नई दिल्ली, 26 फरवरी: सचिन तेंदुलकर एक ऐसे महान खिलाड़ी हैं जिनको नम्र दिल का इंसान माना जाता है। वे अपने करियर के चरम पर भी कभी किसी विवाद या खराब बर्ताव के लिए चर्चित नहीं रहे। सचिन को एक शांत और सरल इंसान माना जाता है। वे रिटायरमेंट के बाद सोशल वर्क में काफी सक्रिय रहे है। अब वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं।

इंस्टाग्राम पर एक दिल छूने वाला वाला वीडियो
शुक्रवार को पूर्व क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छूने वाला वाला वीडियो शेयर किया है जहां उन्होंने एक पक्षी की जान बचाई है। यह वीडियो क्लिप निश्चित तौर पर वायरल हो रही है और लोगों के दिलों को जीत रही है। मास्टर ब्लास्टर समुद्र के किनारे एक चोटिल पक्षी को देखते हैं और तुरंत उसकी जिंदगी बचाने के लिए निकल पड़ते हैं। जब वीडियो शुरू होता है तो सचिन बर्ड को कुछ पानी पिलाने की कोशिश करते हैं। उसके बाद वे पक्षी को अपने हाथों में लेकर किसी ऐसी जगह की तलाश में जाते हैं जहां वह इस समुद्री पक्षी को कुछ खिला-पिला सके।
सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया वीडियो-
इस दौरान सचिन ने पक्षी को बड़े प्यार से पकड़ा हुआ है और वह कह रहे हैं कि उम्मीद है कि यह बच जाएगा। सचिन इसके बाद एक आदमी से पूछते हैं कि वह इस पक्षी को बचाने के लिए कहां ले जा सकते हैं और वह कहते हैं कि इसको छोड़ना नहीं है इसको बचाना है। सचिन फिर एक रेस्टोरेंट में जाते हैं जहां पर स्टाफ के लोग कुछ खाने के दानों का इंतजाम करते हैं और पक्षी को खिलाने की कोशिश की जाती है। इसके बाद एक आदमी उस पक्षी की हालत को बयां करता है और बताता है- इसके पंख बिल्कुल सही है लेकिन बाया पैर चोटिल है।

'गोल्डन हॉर्ट' वाले सचिन
सचिन ने जहां यह पोस्ट शेयर की है उसपर एक कैप्शन दिया है और कहा है कि थोड़ी सी केयर और प्यार हमारी इस दुनिया को और अधिक बेहतर जगह बना सकता है।
यह वीडियो काफी लोगों के द्वारा देखा जा रहा है सोशल मीडिया के यूजर्स सचिन तेंदुलकर के दयालुता पर कमेंट कर रहे हैं उनका मानना है कि यह एक बहुत ही नेक दिल वाला काम है। कुछ यूजर ने सचिन को सोने के दिलवाला इंसान बताया है।












Click it and Unblock the Notifications