सचिन ने सड़क पर चलते फैन को पहचान गाड़ी रोकी और फिर... जानिए मास्टर का दिल जीतने वाला काम

Sachin Tendulkar: एक अच्छा खिलाड़ी होने के बाद उतना ही अच्छा इंसान होना बेहद जरूरी है। दोनों का कॉम्बिनेशन होने पर फैन्स का प्यार भी डबल हो जाता है। क्रिकेट से संन्यास के एक दशक बाद भी सचिन तेंदुलकर के लिए फैन्स के प्यार में कमी नहीं आई है और ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

सचिन तेंदुलकर सड़क मार्ग से अपनी गाड़ी में जाते समय अपने एक फैन को पहचान लेते हैं और गाड़ी रोककर बात करते हैं। इसका वीडियो सचिन ने खुद ही अपने इन्स्टाग्राम पेज पर अपलोड किया है। दरअसल यह फैन स्कूटी से कहीं जा रहा होता है और पीछे सचिन की गाड़ी आती है।

sachin tendulkar

जब तेंदुलकर ने देखा कि उनका फैन मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए है और इसके ऊपर 10 नम्बर और उनका नाम (तेंदुलकर आई मिस यू) भी है, तो उन्होंने उसके पास जाकर गाड़ी रोक दी। इसके बाद वह इस फैन को पूछते हैं कि यह एयरपोर्ट किधर से जाना है। इतना देखते ही फैन खुश हो गया और अपने आइडल को पहचान गया।

इस फैन ने कहा कि सर मेरा तो जीवन सफल हो गया। आज मुझे मेरे भगवान के दर्शन हो गए हैं। इसके बाद वह फैन सचिन को बैग से एक डायरी निकालकर अपने बेटे का फोटो दिखाता है। तेंदुलकर उस डायरी में ऑटोग्राम देते हैं और फोटो भी खिंचाते हैं। वह इस बात से भी खुश थे कि इस फैन ने हेलमेट पहना था, खुद भी उन्होंने दिखाया कि मैंने भी सीट बेल्ट लगाया है और यह जरूरी है।

तेंदुलकर इस घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि जब मैं अपने ऊपर इतना प्यार बरसता देखता हूं तो मेरा दिल खुशी से भर जाता है। यह लोगों का प्यार है जो अप्रत्याशित कोनों से आता रहता है जो जीवन को इतना खास बनाता है। फैन्स ने उनके पोस्ट को कमेंट्स से भर दिया और कहा कि यूं ही आपको भगवान नहीं कहा जाता है। आपका बर्ताव भी वैसा ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+