भारतीय क्रिकेटर के घर पसरा मातम, पिता के निधन से टूटा दुखों का पहाड़, कैसे हुई मौत

पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन नायर का उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर है, श्रीसंत अपने पिता के क्लोज भी थे।

वी. शांताकुमारन नायर पिछले कुछ समय से इलाज करा रहे थे। शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका इलाज लिसी अस्पताल में चल रहा था। परिवार से जुड़े सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने उनके निधन की पुष्टि की है, वह 89 साल के थे।

sreesanth

पैतृक आवास ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

रिपोर्ट के अनुसार श्रीसंत के पिता का पार्थिव शरीर फिलहाल शवगृह में रखा गया है। परिवार के कुछ सदस्य विदेश में हैं और उनके लौटने के बाद पार्थिव शरीर को कोठामंगलम स्थित पैतृक आवास ले जाया जाएगा।

वी. शांताकुमारन नायर भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद से रिटायर हुए थे। परिवार ने अंतिम संस्कार का कार्यक्रम भी तय किया है। रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जबकि शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

2022 में क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं श्रीसंत

43 वर्षीय एस श्रीसंत भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों प्रारूपों में खेल चुके हैं। वह भारत की 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे, इसके अलावा 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम में भी वह शामिल थे। श्रीसंत ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 मुकाबले खेले। उन्होंने 2022 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब पिता के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

श्रीसंत अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनसे एक भाई बड़ा है, इसके अलावा दो बहनें भी बड़ी हैं। उनके खद के दो बच्चे हैं, उनमें एक बेटा और एक बेटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+