विराट कोहली के अलावा जो कोई नहीं कर सका देवदत्त पडिक्कल ने कर दिखाया, RCB के इस खास लिस्ट में बनाई जगह
RR vs RCB Highlights Devdutt Padikkal: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तीसरे नंबर के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने रविवार को इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह विराट कोहली के बाद बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 1000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। देवदत्त पडिक्कल ने राजस्थान के खिलाफ भी तेज तर्रार अंदाज में नाबाद 40 रन बनाए।
देवदत्त पडिक्कल ने किया कमाल (RR vs RCB Highlights Devdutt Padikkal)
घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल को रविवार को आरसीबी के लिए आईपीएल में 1000 रन का आंकड़ा पार करने के लिए 37 रनों की जरूरत थी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 के मैच के 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर 37 रन का आंकड़ा पार करके उन्होंने यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

RCB के लिए ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी
विराट कोहली के बाद RCB के लिए सबसे ज्यादा रन एबी डिविलियर्स ने ही बनाए हैं। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों में विराट के बाद 1000+ रन बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मैच की बात करें तो आरसीबी की टीम को इस मैच में 174 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 17.3 ओवर्स में हासिल किया। आरसीबी अपनी इस जीत की लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी।
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेत्मायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट प्लेयरः शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौर।
आरसीबीः फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयरः देवदत्त पडिक्कल, राशिख डार सलाम, मनोज भांडगे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।












Click it and Unblock the Notifications